Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ-बस्तर शिल्प को नई दिशा देने का आह्वान..*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर बस्तर,27 सितंबर 2025*

शहर के एक निजी होटल में शनिवार को छह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दीप्तांशु हलदार,क्षेत्रीय निदेशक ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मनोज राठी, सहायक निदेशक, हस्तशिल्प सेवा केन्द्र,जगदलपुर उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इसमें विशेष रूप से बेल मेटल ढोकरा शिल्प को केंद्र में रखा गया है। आयोजन बस्तरशिल्प हैंडीक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा किया गया है तथा इसमें विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार का सहयोग प्राप्त है। अपने उद्बोधन में हलदार ने शिल्पकारों से आह्वान किया कि वे अपनी पारंपरिक कला को नई सोच, नवाचार और बाजार की मांग के अनुरूप विकसित करें। उन्होंने कहा कि –“दृढ़ इच्छाशक्ति ही सफल उद्यमी बनने की सबसे बड़ी कुंजी है।”
कार्यक्रम में प्रबीर बनिक (निदेशक, बस्तर हस्तशिल्प प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड), सुश्री श्रद्धा श्रीवास्तव (डिज़ाइनर), मंगेश (उप-आयुक्त, राज्य जीएसटी) तथा अंबुज कुमार (बैंक प्रतिनिधि) भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles