WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, “सीसी सदस्य सुजाता का आत्मसमर्पण माओवादी संगठन के लिए बड़ा झटका*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 13 सितम्बर 2025*

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, “सीसी सदस्य सुजाता का आत्मसमर्पण माओवादी संगठन के लिए बड़ा झटका है। माओवादी सीसी के सदस्य ही आम लोगों को हिंसा की ओर भड़काने का काम करते हैं। लेकिन हमारी सरकार शांति चाहती है, गोली चलाना नहीं। हमारी आत्मसमर्पण नीति के तहत कोई भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौट सकता है।” उन्होंने आगे जोड़ा, “छत्तीसगढ़ और केंद्र सरकार मिलकर मजबूत आत्मसमर्पण नीति लागू कर रही हैं, ताकि कोई असुविधा न हो।” शर्मा ने हालिया सुकमा एनकाउंटर का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में माओवादियों की कमजोरी साफ दिख रही है, और सरकार नक्सलवाद को 31 मार्च 2026 तक समाप्त करने के लक्ष्य पर कायम है। शर्मा ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में सीसी के बहुत कम सदस्य बचे हैं। हालिया आंकड़ों के अनुसार, राज्य में माओवादी संगठन लगातार कमजोर हो रहा है, और माओवादी बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

पिछले कुछ महीनों में सुकमा, बस्तर और अन्य क्षेत्रों में दर्जनों माओवादियों ने हथियार डाले हैं। उदाहरण के लिए, जुलाई 2025 में ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर दो महिला माओवादियों समेत तीन ने आत्मसमर्पण किया था।

गृह मंत्री शर्मा के ने कहा की, आने वाले 4-5 महीनों में और भी बेहतर कार्रवाई देखने को मिलेगी। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को नकद सहायता, रोजगार, आवास और कौशल प्रशिक्षण मिलेगा। यदि माओवादी शांति वार्ता चाहते हैं, तो वे सीधे संपर्क कर सकते हैं, लेकिन हिंसा पर कोई समझौता नहीं होगा।

यह आत्मसमर्पण न केवल माओवादी संगठन को कमजोर करेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ में शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

*सिटी ब्यूरो बीजापुर राज कश्यप*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles