WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने गोलावंड में लगभग 01 करोड़ 69 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 13 सितंबर 2025*

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज कोंडागांव जिले के ग्राम गोलावंड में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में लगभग 01 करोड़ 69.52 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।साथ ही ग्राम गोलावंड में शीतला माता मंदिर निर्माण के लिए पाँच लाख और सामुदायिक कार्य हेतु बीस लाख रूपए के शेड निर्माण की घोषणा की।

वन मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे यह सरकार की मंशा है। हमारी प्राथमिकता में ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पुल पुलिया का विकास है, जिससे सभी गांव विकासखंड और जिला मुख्यालय से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गांव गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की गई थी। क्योंकि पक्की सड़क मार्ग बन जाने से गांव में विकास पहुंचती है। वन मंत्री ने ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी जैसे कई योजनाओं से गांव की महिलाएं भी आत्मनिर्भर हो रही हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड जैसे योजनाओं से शत प्रतिशत लाभ पहुंचाए। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लिए भी प्रेरित किया।

*15 विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन*

भूमिपूजन कार्यक्रम में वन मंत्री श्री कश्यप ने क्षेत्रवासियों को 01 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगत दी, जिसमें ग्राम खण्डाम में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास से 3 लाख रुपए की लागत से अतरिकोट पारा में रंगमंच निर्माण, मयूरडोंगर में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास से 4.50 लाख रुपए की लागत से गोविन्द घर के पास पुलिया निर्माण, ग्राम झारा में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास अंतर्गत 4.50 लाख रुपए की लागत से गुड्डी राम घर डोंगरीपारा में पुलिया निर्माण, ग्राम पोलंग में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास अंतर्गत 06 लाख रुपए की लागत से बनसिंह घर के पास पुलिया निर्माण, ग्राम बोरगांव में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास अंतर्गत 06 लाख रुपए की लागत से बोरपारा सुबेश्वर घर के पास पुलिया निर्माण, ग्राम गोलावण्ड में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास अंतर्गत 04 लाख रुपए की लागत से बाजार स्थल में रंगमंच निर्माण, ग्राम बेतबेडा सम्रग शिक्षा अंतर्गत 16 लाख रुपए की लागत से प्रा० व पूर्व मा० शाला बेतबेड़ा में अहाता निर्माण, ग्राम खचगांव में छ०ग० राज्य कृषि विपणन बोर्ड अंतर्गत ग्राम खचगांव जिला कोण्डागांव अंतर्गत 10.99 लाख रूपए की लागत से कोलियारीपारा से 1.5 मीटर स्पॉन कर 2 नग पुलिया निर्माण कार्य, छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड अंतर्गत ग्राम खड़गांव जिला कोण्डागांव अंतर्गत 6.99 लाख रूपए की लागत से हगरू कश्यप घर के पास 02 मीटर स्पॉन आर.सी.सी. कल्बर्ट निर्माण, छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मीटर स्पॉन आर.सी.सी. कल्बर्ट निर्माण, ग्राम खचगांव जिला कोण्डागांव अंतर्गत 5.49 लाख रुपए की लागत से प्रेमसिंह बघेल के खेत के पास 1.5 मीटर स्पॉन आर.सी.सी. कल्वर्ट निर्माण, छ.ग. राज्य कृषि विपणन बोर्ड अंतर्गत ग्राम तोतर जिला कोण्डागांव में 12.46 लाख रुपए की लागत से छिनारी नाला में 03 मीटर स्पॉन आर.सी.सी. कल्वर्ट 1 नग, सम्रग शिक्षा अंतर्गत 16 लाख रुपए की लागत से प्रा०शाला चिखलापारा, ग्राम नरिहा में छ.ग. राज्य कृषि विपणन बोर्ड अंतर्गत ठोडीमढ़ानार जिला कोण्डगांव अंतर्गत 35.5 लाख रूपए की लागत से ग्राम नरिहा सोनाधर पर से अटारपारा तक 500 मीटर सी.सी. सड़क एवं 02 मीटर स्पॉन 03 नग आर.सी.सी स्लोब कल्वर्ट, ग्राम चमई में छ.ग. राज्य कृषि विपणन बोर्ड ईलाकोतर्गत चमई नाला में 35.09 लाख रुपए की लागत से 06 मीटर 2 स्पान स्लैब कल्वर्ट (चमई से कोकड़ भाटा मार्ग पर) और ग्राम पंचायत हंगवा में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास अंतर्गत 03 लाख रूपए की लागत से रंगमंच निर्माण कार्य शामिल है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी,जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, श्री दीपेश अरोरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles