WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*छत्तीसगढ़ राज्य की गौरव बिटिया हेमबती नाग को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में किया सम्मानित*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 26 दिसंबर 2024*

छत्तीसगढ़ राज्य की गौरव और कोंडागांव जिले की बेटी हेमबती नाग को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हेमबती नाग को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया और अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से खेलो इंडिया और राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और यह उपलब्धि हासिल की।

उल्लेखनीय है कि बाल देखरेख संस्था छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद, बालगृह बालिका, जिला कोण्डागांव में निवासरत बालिका कु० हेमबती नाग ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024-25 प्राप्त कर कोण्डागांव जिला और छत्तीसगढ़ राज्य का मान बढ़ाया है। बालिका हेमबती नाग ग्रामीण परिवेश से हैं। मार्च 2019 में माता पिता की मृत्यु के पश्चात बालिका की अत्यंत कमजोर स्थिति में होने से देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग से बाल कल्याण समिति के द्वारा बालगृह बालिका जिला कोण्डागांव में प्रवेश कराया गया। बालिका आई०टी०बी०पी० 41 वीं बटालियन के सहयोग से जूडो खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। बालिका ने नवम्बर 2021 में चंडीगढ़ पंजाब में जूडो चैम्पियनशीप में सब जुनियर के 28 कि०ग्रा० वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 2022 में खेलो इंडिया के क्षेत्रिय प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया एवं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 2023 मे भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय खेलो इंडिया टूर्नामेंट में 05 वा स्थान प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय शालेय खेल में कांस्य पदक प्राप्त किया। वर्ष 2024 में बालिका ने क्षेत्रिय खेलो इंडिया प्रतियोगिता नासिक महाराष्ट्र में 40 कि०ग्रा० वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय शालेय जुडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। दिसम्बर 2024 में आयोजित राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता अंतर्गत जुड़ो में अगरतला त्रिपुरा में रजत पदक प्राप्त कर कोण्डागांव जिले एवं छत्तीसगढ़ राज्य का मान बढ़ाया है। बालिका के लगातार मेहनत और लगन ने तथा खेल के प्रति जुनून ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया। उल्लेखनीय है कि बेटियों के स्वाभिमान एवं सशक्तिकरण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की दृढ़ संकल्पित हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के संरक्षण में उनके खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिला।

*प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार*
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार असाधारण योग्यताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बच्चों को दिया जाता है। राष्ट्रीय स्तर के ये पुरस्कार 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को बहादुरी, कला और संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल जैसी सात श्रेणियों में उनकी उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं। पीएमआरबीपी के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, प्रमाण पत्र और एक प्रशस्ति पुस्तिका दी जाती है।

जिले की बेटी हेमबती नाग को राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने जिले की महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम को भी की भी सराहना की।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles