WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: हड़ताल पर गए 309 NHM कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 19 सितम्बर 2025*

बीजापुर: स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से चली आ रही हड़ताल पर कड़ा रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत 309 संविदा कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।

लगातार नोटिस के बाद भी नहीं लौटे काम पर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय, बीजापुर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ये कर्मचारी लंबे समय से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे। विभाग द्वारा उन्हें काम पर लौटने के लिए बार-बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई।

स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा था गंभीर असर

आदेश के अनुसार, इन कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो रही थी। इससे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रहे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के संचालन में भी बाधा आ रही थी। विभाग ने यह कार्रवाई मानव संसाधन नीति 2018 के प्रावधानों का हवाला देते हुए की है।

वापसी के लिए नई भर्ती प्रक्रिया से गुजरना होगा

विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि सेवा से समाप्त किए गए कर्मचारी भविष्य में दोबारा नौकरी करना चाहते हैं, तो उन्हें किसी प्रकार की प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। उन्हें नियमानुसार नई भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर ही पुनः सेवा में आने का अवसर मिल सकेगा।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles