Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जिला सहकारी बैंक भानपुरी द्वारा विशेष ऋण शिविर में किसानों को प्रदाय किया गया 33 लाख 53 हजार रुपए का ऋण*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 19 सितम्बर 2025*

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के तहत कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार एवं बैंक के सीईओ श्री केएस ध्रुव के मार्गदर्शन में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भानपुरी शाखा के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न सहकारी समितियों में 16 सितंबर से 18 सितंबर 2025 तक विशेष ऋण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सहकार से समृद्धि अभियान के अंतर्गत किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदाय सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
​इस शिविर का उद्देश्य किसानों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत ऋण सुविधाएँ प्रदान करना था। शिविर के दौरान 14 नए किसानों को किसान क्रेडिट योजना के अंतर्गत 8 लाख 90 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही कुल 64 किसानों को 33 लाख 53 हजार रुपए का ऋण वितरित किया गया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भानपुरी शाखा के अधीन भानपुरी, केशरपाल, मुण्डागांव, घोटिया, सोनारपाल और चपका सहकारी समितियों में उक्त विशेष ऋण शिविर आयोजित किए गए। जिसके अंतर्गत भानपुरी में 25 किसानों को कुल 7 लाख 66 हजार 500 रुपए, केशरपाल में 12 किसानों को कुल 6 लाख 24 हजार 201 रूपए का ऋण, घोटिया में 15 किसानों को कुल 12 लाख 82 हजार 720 रुपए का ऋण और सोनारपाल में 12 किसानों को कुल 6 लाख 80 हजार रुपए का ऋण वितरित किया गया। इन शिविरों में किसानों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित होकर पशुपालन, कुक्कुटपालन, मत्स्यपालन इत्यादि आयमूलक गतिवधियां अपनाने प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों सहित सहकारिता, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन विभाग के मैदानी अमले तथा बड़ी संख्या में किसान भाई मौजूद रहे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles