कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
लोकनर्तकों ने दिया मतदाता जागरुकता का संदेश,लोकसभा निर्वाचन 2024 होने पर मतदाताओं के लिए अच्छा संदेश
एनसीसी मैदान में आयोजित स्वीप लोक नृत्य ने मोहा दर्शकों का मन
कोंडागांव, 21 मार्च 2024–लोक सभा निर्वाचन के दौरान सभी मतदाता अपने-अपने मतदान के अधिकार का उपयोग करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करें। इसके लिए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्थानीय एनसीसी मैदान में स्वीप लोकनृत्य का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में 22 लोक नर्तक दलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसका आनंद बड़ी संख्या में लोगों ने लिया। कोंडागांव में आयोजित फागुन मंडई में पहुंचे दूर-दराज के ग्रामीणों ने भी लिया।
मनमोहक प्रस्तुति के लिए लोकनर्तक दलों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें पहला पुरस्कार फरसगांव के कोटपााड़, द्वितीय पुरस्कार कोंडागांव विकासखण्ड के नुंगाली और तृतीय पुरस्कार कोंडागांव विकासखण्ड के रेंगागोंदी की लोक नर्तक कलादलों को प्रदान किया गया।











