Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र का सघन निरीक्षण

सीमावर्ती क्षेत्रों को विशेष मोनिटरिंग व सील करने के दिये निर्देश

उरंदाबेड़ा एवं ईरागांव में एसएसटी दलों को लगातार चौकसी करने दिए निर्देश

कोण्डागांव, 22 मार्च 2024– लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जिले में मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने शुक्रवार को कलेक्टर ने बड़ेडोंगर, कोटपाड़ एवं उरंदाबेड़ा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें कलेक्टर ने आवश्यक न्यूनतम व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करते हुए बिजली, पेयजल, मतदान हेतु कक्ष, गर्मी से बचाव हेतु पंखा अथवा कूलर की व्यवस्था करने को कहा।

इसके साथ ही मतदाताओं की सुविधा हेतु रैंप, छायादार विरामस्थल एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान भैसाबेड़ा स्थित स्कूल में नलकूप के धसकने की घटना को देखते हुए नलकूप खनन करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने उरन्दाबेड़ा एवं ईरागांव में बनाये गए अंतरजिला सीमा पर स्थित चेकपोस्टों पर ड्यूटी में कार्यरत स्थैतिक निगरानी दल के कर्मचारियों से मुलाकात कर आगामी लोकसभा निर्वाचनों को प्रभावित करने वाली किसी भी वस्तु को सीमा के पार जाने या आने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु निर्देशित करते हुए चेकिंग के दौरान सभी यात्रियों से सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करने तथा प्रत्येक कार्यवाही का ड्यूटी लगाई गई वीडियोग्राफी दल के माध्यम से वीडियोग्राफी अवश्य कराने के निर्देश दिए।

  1. उन्होंने दल की ड्यूटी पंजी की जांच करते हुए सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर समय से उपस्थित होने एवं ड्यूटी बदलते वक्त दूसरे दल के आने से पूर्व चेक पोस्ट से ना हटने के निर्देश दिए।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles