WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

शासकीय योजनाओं के क्रियान्यन में न करें कोई लापरवाही

समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश,महत्वपूर्ण समस्याओं पर लिए गए निर्णय

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

छत्तीसगढ़ आजतककोंडागांव, 23 जुलाई 2024—

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में मंगलवार को समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर निगरानी के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने निर्धारित ग्राम पंचायतों का भ्रमण करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन पर निगरानी रखेंगे। उन्होंने कहा कि इससे विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता प्राप्त होगी।
उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु सभी निर्मित शेडों को कार्यशील बनाने तथा स्वसहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से कचरा संग्रहण एवं निष्पादन करने के निर्देश दिए। उन्होंने गारबेज वल्नरेबल प्वाईंट्स से कचरा हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी इस दौरान दिए। उन्होंने सामुदायिक बायोगैस तथा शौचालय के निर्माण में गति लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने राशन कार्डों में सदस्यों के ई-केवायसी के कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन दुकान संचालकों द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, उनके विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने दिव्यांग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के आधार पर दिव्यांगता की जांच सुनिश्चित करते हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए समाज कल्याण विभाग की उप संचालक को निर्देशित किया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए भी निर्देशित किया।
स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही कुष्ठ, क्षय रोग के रोगियों की पहचान करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ग्रामवार लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने इसके साथ ही आश्रम-छात्रावासों में अध्ययनरत बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण की समीक्षा भी की। उन्होंने मलेरिया तथा डायरिया की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों को मच्छरदानी के उपयोग के लिए जागरुक करें। इसके साथ ही जलस्त्रोत एवं पानी टंकियों का क्लोरीनाईजेशन करें।
उन्होंने लंबे समय तक बिना सूचित किए हुए कार्य में अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार बर्खास्तगी की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया।
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी भवन, उचित मूल्य की दुकान, देवगुड़ी सहित मनरेगा के तहत निर्माणाधीन कार्यों को त्वरित गति के साथ पूर्ण करते हुए पूर्णता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण की समीक्षा करते हुए कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल स्त्रोतों के आसपास जल संरक्षण हेतु संरचना निर्माण के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने इस अवसर पर स्वास्थ्य केन्द्र, कर्मचारी आवास, आश्रम-छात्रावासों के निर्माण के साथ ही जल जीवन मिशन योजनांतर्गत संचालित किए जा रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए शीघ्रता से कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

घुमंतु पशुओं के सड़कों पर विचरण में लगाए रोकथाम*

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने घुमंतु पशुओं को सड़कों में आने से रोकने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं के सड़कों पर आने की स्थिति में तुरंत हटाने की कार्यवाही करें। उन्होंने घुमंतु पशुओं को गौशाला एवं कांजी हाउसों में रखने तथा पशुपालकों को जागरुक करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर मदिरापान कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग में रोशनी की व्यवस्था करने तथा ब्लैक स्पॉट में दुघर्टनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही दुर्घटना की स्थिति में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया।

मेडिकल स्टोर्स में हो सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था

नारकोटिक्स की रोकथाम के लिए समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में मादक पदार्थों के अनाधिकृत व्यवसाय, अवैध परिवहन एवं अवैध उत्पादन पर निगरानी रखने हेतु गठित जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने मेडिकल स्टोर्स में उपलब्ध शेड्यूल एच वन दवाईयों की सूची पुलिस विभाग को उपलब्ध कराने तथा सभी मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मादक पदार्थों के आदी लोगों को नशामुक्ति केन्द्र के माध्यम से काउंसिलिंग एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर ने नशामुक्ति केन्द्र तथा स्वयंसेवियों के माध्यम से नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में जनजागरुकता लाने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाहियों के संबंध में भी जानकारी दी गई।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles