Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*छत्तीसगढ़ अंजोर,डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क के संबंध में संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन*

छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 12 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ अंजोर विजन@2047 एवं डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क के संबंध में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण, सतत विकास लक्ष्य संकेतकों की गणना विधियों तथा सतत विकास लक्ष्य डैशबोर्ड में अद्यतन डाटा एंट्री करने के संबंध में एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय परिसर, कुम्हरावण्ड के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया।

इस प्रशिक्षण का संचालन छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग की सदस्य सचिव आशीष कुमार भट्ट द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को अंजोर विजन@2047 के उद्देश्यों, डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क के उपयोग, सतत विकास लक्ष्य संकेतकों की गणना की विधियों और डैशबोर्ड पर डाटा एंट्री की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।जिलों में संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में और डेटा अद्यतन की जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिलों में विकास कार्यों की प्रगति का सटीक आकलन करते हुए सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में योजनाओं को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाना है। प्रशिक्षण में संभाग के विभिन्न जिलों के अधिकारी शामिल हुए और उन्होंने विषय से संबंधित उपयोगी जानकारी प्राप्त की।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह ( मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles