WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जिले के दूरस्थ ग्राम चेमा में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*शिविर में 176 आवेदन प्राप्त हुए*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 01 अप्रैल 2026*

राज्य शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के समाधान हेतु जिले के विभिन्न गांवों में लगातार जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत कोंडागांव अंतर्गत जिले के दुरस्थ अंचल के ग्राम चेमा में बुधवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया और ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जनपद उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्री नन्द लाल राठौर एवं श्रीमती यशोदा कश्यप सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामवासियों को विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई।
जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामवासियों से कुल 176 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 08 डिजिटल किसान किताब का वितरण और 04 जन्म प्रमाण पत्र, शिक्षा विभाग द्वारा 10 जाति प्रमाण पत्र वितरण, खाद्य विभाग द्वारा 01 राशन कार्ड और श्रम विभाग द्वारा 10 श्रम कार्ड वितरण किया गया।

शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत सामग्री प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने खुशी जताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उत्तम महोबिया, तहसीलदार श्री विजय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles