WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए जिला स्तरीय सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

कलेक्टर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल

कोण्डागांव, 17 फरवरी 2024-– कोण्डागांव जिला मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद विद्यालय महात्मा गांधी वार्ड में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए जिला स्तरीय सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखण्डों के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, जिला पंचायत सदस्य बालसिंह बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, उपसंचालक ललिता लकड़ा, जिला मिशन समन्वयक महेंद्र पांडे सहित मनोज जैन, जितेंद्र सुराना, मंतुराम नेताम एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा इस अवसर पर द्वीप प्रज्जवलन, झंडारोहण एवं मशाल प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए प्रेरक कथाओं के माध्यम से बताया कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों में एकता की भावना अधिक होती है वे सामूहिक रूप से आगे बढ़ते हैं और देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बच्चों के सहयोग हेतु शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ खेल में भी आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करने की अपील की।

इस अवसर पर कलेक्टर ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों में जीतने या हारने से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल भावना का होना आवश्यक है। हम सब मिलकर खेले और एक साथ विकास करें यही हमारा ध्येय होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा समावेशी शिक्षा हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं। इसके साथ ही विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए विकासखंड स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें उनके लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने के साथ आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण भी वितरित किए जाएंगे।

इस अवसर पर एक दिवसीय जिलास्तरीय कार्यक्रम में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिता में अबेकस, रंगोली, एकल नृत्य, लंबी कूद, तवा फेंक, बैसाखी दौड़, गोला फेंक, एकल नृत्य, दौड़, मेहंदी, सॉफ्टबॉल थ्रो, बास्केटबॉल थ्रो, कैलिपर्स पहन कर दौड़, मिश्रित मोती, रंगोली, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, मटकाफोड़, गुलदस्ता बनाना, क्ले वर्क, सुलेख, ट्राईसाईकिल दौड़ सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने बढ़ चढ़कर सभी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles