WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन नवोदय विद्यालय और केन्द्रीय विद्यालय का अवलोकन* *समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

कोंडागांव, 17 फरवरी 2024--कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शनिवार को कोंडागांव जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन नवोदय विद्यालय तथा केन्द्रीय विद्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने इस नवोदय विद्यालय के छात्रावास भवन के निर्माण की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए विद्यालय भवन के निर्माण को भी प्रारंभ करने को कहा। उल्लेनीय है कि कोंडागांव में लगभग 38 करोड़ रुपए की लागत से जवाहर नवोदय विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। यहां कक्षा छटवीं से कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं दो-दो सेक्शन में लगाई जाएंगी और कुल 560 बच्चों का प्रवेश दिया जाएगा। सभी बच्चों को आवासीय शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने इस दौरान विद्यालय के विस्तार को ध्यान में रखते हुए भूमि आरक्षित किए जाने के संबंध में भी चर्चा की।

नवोदय विद्यालय का मास्टर प्लान

उन्होंने इसके साथ ही केन्द्रीय विद्यालय के निर्माण के अवलोकन के दौरान कार्य की गति बढ़ाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय का निर्माण निर्धारित अवधि सितंबर 2024 तक पूरा किए जाने के लिए अधिकतम कार्य बारिश के पूर्व पूर्ण किए जाने पर जोर दिया, जिससे बरसात के दौरान निर्माण कार्यों में आने वाली बाधाओं से बचा जा सके। उल्लेखनीय है कि कोंडागांव जिला मुख्यालय में लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत से केन्द्रीय विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। यहां पहली से लेकर 12वीं तक सभी कक्षाएं दो-दो सेक्शन में लगाई जाएंगी। इसके साथ ही यहां आर्ट रुम, पुस्तकालय, गतिविधि कक्ष, यूनियम कंप्यूटर लैब, सीनियर कंप्यूटर लैब, मेडिकल कक्ष प्रशासनिक कक्ष इत्यादि की सुविधाएं रहेंगी। कलेक्टर ने निर्माण कार्य को निर्धारित अवधि अप्रैल 2025 तक पूर्ण करने के लिए कार्य की गति बढ़ाने को कहा। उन्होंने इसके लिए मानव संसाधन तथा आवश्यक मशीनरी को बढ़ाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी सहित नवोदय विद्यालय के प्राचार्य, केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

केंद्रीय विद्यालय का मास्टर प्लान
केंद्रीय विद्यालय का मास्टर प्लान 2
केंद्रीय विद्यालय का मास्टर प्लान 3

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles