WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 116 आवेदनों का जिलास्तरीय समिति ने किया अनुमोदन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 116 आवेदनों का जिलास्तरीय समिति ने किया अनुमोदन*

*कोण्डागांव, 21 दिसम्बर 2023/* कलेक्टर श्री दीपक सोनी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा 116 आवेदनों का अनुमोदन करते हुए राज्य स्तर पर प्रेषित किया गया। श्री सोनी ने केन्द्र सरकार की इस योजना को जिले के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसका लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों प्रदान करने के निर्देश दिए।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक तथा योजना के नोडल अधिकारी श्री जेवियर टोपो ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 18 प्रकार के चयनित ट्रेड वाले पारंपरिक शिल्कारों और कारीगरों को लाभान्वित किया जायेगा। इनमें बढ़ई, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथौड़ा और टूल किट निर्माता, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, डलिया चटाई झाडू बनाने वाले, पारंपरिक गड़िया और खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार (पुष्प सज्जा), धोबी, दर्जी, मछली जाल बनाने वाले शामिल हैं। ज्ञात हो कि पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को सहायता के लिए केन्द्रीय योजना अंतर्गत ग्राम पंचायतों में स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएससी) में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीयन शुरू हो गया है। इसके लिए पारंपरिक शिल्पकार एवं कारीगर आधार कार्ड एवं लिंक मोबाईल नंबर तथा बैंक पासबुक के साथ अपने निकट के ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएससी) में पंजीयन करा सकते हैं।
योजना के तहत चयनित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र और विश्वकर्मा परिचय पत्र प्रदाय किया जायेगा। इन कारीगरों के पारंपरिक कौशल को निखारने के लिए पांच से सात दिन का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण तथा यंत्र एवं औजार भी उपलब्ध कराया जायेगा। इच्छुक हितग्राहियों को पहले चरण में एक लाख रूपये तक और दूसरे चरण में दो लाख रूपये तक की वित्तीय सहायता मात्र 5 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंकों द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। डिजीटल ट्रांजेक्शन करने पर हितग्राही को प्रति ट्रांजेक्शन 1 रूपये का फायदा होगा। बैठक में बताया गया कि इकाई स्थापना के बाद उत्पादों के डिजाइन एवं विपणन के लिए ब्राण्ड उन्नयन आदि के लिए भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर लीड बैंक ऑफिसर श्री कृष्णा सिंकु, जिला रोजगार अधिकारी श्री पवन नेताम, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कोचे उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles