*जिला ठेकेदार संघ कोंडागांव ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यपालन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन*

वर्षों से लंबित भुगतान नहीं होने से ठेकेदारों में आक्रोश, आर्थिक हालातों का दिया हवाला,तत्काल भुगतान करने का हेतु दिया पत्र।
*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव 1 अगस्त 2025*
कोंडागांव- जिला ठेकेदार संघ कोंडागांव द्वारा आज ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यपालन अभियंता के नाम एक ज्ञापन सौपा है,जिसमे उल्लेख किया गया है,कि वर्षों पूर्व किये गए कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है,जिसका लोकार्पण, कर विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है,किंतु पूर्ण किये गए कार्यों का भुगतान आज दिनांक तक नही किया गया,जिससे ठेकेदारों की आर्थिक हालात ठीक नही है,जिसके कारण ठेकेदार दूसरे कार्य करने में असमर्थ महसूस कर रहे है।अपने आर्थिक हालातो के चलते ठेकेदारोंके आक्रोश व्याप्त है,व्यापारियों की देनदारी का भी भुगतान नही कर पाने के कारण,व्यापारियों द्वारा भी बार-बार परेशान किया जाता है,इससे ठेकेदारों को शर्मसार होना पड़ता है।
ठेकेदारों ने शीघ्र भुगतान नही किये जाने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है,साथ ही चल रहे निर्माण कार्यों को भी बंद करने की भी चेतावनी थी है।
सूत्रों से ज्ञात हुआ है,कि किये गए कार्यो का आबंटन भी उपलब्ध है,किन्तु विभागीय अधिकारियों द्वारा त्वरित निदान के लिए कोई प्रयास नही किया जाना विभाग की लापरवाही को दर्शाता है।



