Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*फसल कटाई प्रयोग, गिरदावरी और फसल बीमा योजना का दिया गया प्रशिक्षण*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 14 अगस्त 2025*

कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में गुरुवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु फसल कटाई प्रयोग और टीआरएस गिरदावरी पर संभाव्य न्यादर्श पद्धति के माध्यम से गहन सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सैद्धांतिक सत्र के उपरांत दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच स्थानीय हेराल्ड चैपल मैदान में व्यावहारिक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्यप्रणाली की बारीकियां समझाई गईं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपायुक्त भू-अभिलेख कार्यालय रायपुर से आए सहायक आयुक्त (सांख्यिकी) श्री हारमोन टोप्पो और श्री प्रदीप कुमार, राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे। साथ ही राष्ट्रीय सांख्यिकी निदेशालय रायपुर के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्री रोशन कुमार भी मौजूद थे। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में जिले के प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख, अधीक्षक भू-अभिलेख, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित जिले के समस्त राजस्व निरीक्षक और पटवारी गण उपस्थित रहे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles