WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में ली बैठक*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

धान खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 17 अक्टूबर 2024*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में धान खरीदी के लिए तैयारियों के संबंध में खाद्य, कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि कुछ ही दिनों में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए धान खरीदी शुरू हो जाएगी। इस दौरान जिले के धान खरीदी केन्द्रों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति न हो और किसानों की सुविधा का ध्यान रखें। उन्होंने इसके लिए अभी से तैयारी शुरू करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैठक में सभी एसडीएम को धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी केन्द्र धान खरीदी के लिए उपयुक्त है कि नहीं, इस संबंध में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में धान को रखने की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिससे उसका उठाव समय पर हो सके। साथ ही उन्होंने वन अधिकार पट्टा वाले किसानों का भी पंजीयन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी केंद्रों में बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता के के लिए पीडीएस बारदानों का संग्रहण शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश सभी एसडीएम को दिए। साथ ही उन्होंने बफर लिमिट के आंकलन में विशेष ध्यान रखने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित सभी एसडीएम और संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles