WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*कलेक्टर ने मातृ एवं शिशु मृत्यु के प्रकरणों की समीक्षा की*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*एंबुलेंस सेवा को बेहतर करने के दिए निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 17 अक्टूबर 2024*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आज जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु के प्रकरणों की समीक्षा की गई। उन्होंने इस दौरान सभी प्रकरणों की जानकारी लेते हुए कहा कि मरीजों को एम्बुलेंस की सुविधा समय पर उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस सेवा को बेहतर करने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि तीन एएनसी चेकअप के बाद मरीज के स्वास्थ्य में कोई सुधार न हो तो उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करें, जहां मरीज की नियमित निगरानी हो।
कलेक्टर ने फैमिली प्लानिंग के लिए शिविर लगाकर ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने व्हीएचएसएनडी शिविर के नियमित आयोजन करते हुए इसमें प्रगति लाने के लिए सभी बीएमओ को निर्देशित किया। कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि आयुष्मान कार्ड हेतु पंजीयन के लिए शेष नागरिकों का भी शीघ्र पंजीयन कराते हुए जिले की प्रगति को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने टीबी मरीजों का चिन्हांकन कर निक्षय मित्र बनाने के साथ जिले में डायलिसिस मरीजों की स्थिति की भी जानकारी ली और कहा कि सभी बीएमओ अपने-अपने विकासखंड में डायलिसिस के मरीजों का चिन्हांकन कर पंजीयन कराएं और जिला अस्पताल में उपलब्ध डायलिसिस की सुविधा का लाभ दिलाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.के. सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व प्रकरणों से संबंधित परिजन उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles