WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर श्री दुदावत ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा*

कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा का रखें विशेष ध्यान‘*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*कलेक्टर श्री दुदावत ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा*
*‘कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा का रखें विशेष ध्यान‘*

*कोण्डागांव, 12 जनवरी 2024/* कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को कोंडागांव जिले में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने इस दौरान केशकाल बायपास का निर्माण कर रही एजेंसी द्वारा लंबे समय से कार्य को बंद किए जाने पर कार्य को निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही केशकाल घाट निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने इस दौरान सुदूर वनांचलों में रहने वाले लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़कों और पुलों के निर्माण में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसियां सभी निर्माण कार्यों को शीघ्रतापूर्वक पूर्ण करने पर जोर दें। उन्होंने निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की निगरानी के लिए अधिकारियों को नियमित तौर पर कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवनों का निर्माण आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जाए।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एआर मरकाम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता श्री बलराम सिंह ठाकुर, राष्ट्रीय राजमार्ग के अनुविभागीय अधिकारी श्री के कश्यप सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles