Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

डॉक्टरों की लापरवाही से फिर गई एक युवक की जान

परिजनों ने डॉक्टरों व प्रबंधन पर लगाये गंभीर आरोप

डॉक्टरों की लापरवाही से फिर गई एक युवक की जान
महासमुंद–महासमुंद मेडिकल हॉस्पिटल में फिर एक 42 वर्षीय युवक ने डॉक्टरों की लापरवाही वजह से दम तोड़ दिया है। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हम इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के डॉक्टरों से इलाज के लिए गिड़गिड़ाते रहे और डॉक्टर ने कौन से दवा खिलाए हो दवा दिखाओ की रट लगा रखीथी।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रबंधन डॉक्टर पर कार्रवाई के बजाय लापरवाह डॉक्टर का बचाव करते नजर आए।आपको बता दें कि आज सुबह 7.15 बजे रमन टोला निवासी प्रभात गुप्ता गैस की बीमारी को लेकर जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया था। दर्द से तड़फ रहे प्रभात गुप्ता की पत्नी काजल गुप्ता ने तत्काल डॉक्टरों को इलाज के लिए निवेदन करती रही लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पूछताछ करते रहे। लगभग एक घंटे बाद इलाज के अभाव में प्रभात गुप्ता की मौत हो गई। जिसके बाद गुप्ता परिवार ने डॉक्टरों की लापरवाही से हुई मौत पर अस्पताल प्रबंधन पर आक्रोश व्यक्त किया। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर बसंत महेश्वरी का कहना है कि मरीज प्रभात गुप्ता को लिवर और ब्रेन की समस्या थी। आज गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल पहुंचा था, जिनकी ईलाज के दौरान मौत हो गई है। डॉक्टर महेश्वरी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने अगर लापरवाही की है तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
बसंत महेश्वरी – अधीक्षक- जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles