WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में की विकास कार्यों की समीक्षा

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

योग दिवस के गरिमामय आयोजन के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 18 जून 2024–कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने अंतरारष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में गरिमामय ढंग से आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने योग दिवस के आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां समय-पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिला मुख्यालय के साथ ही विकासखण्ड मुख्यालय एवं सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में योग का प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने इस अवसर पर 26 जून को शाला प्रारंभ होने के अवसर पर शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन करने व शाला प्रवेश करने वाले बच्चों का स्वागत करने के निर्देश दिए। उन्होंने शाला प्रवेशोत्सव के लिए शालाओं को सफाई, घास की कटाई इत्यादि आवश्यक कार्य समय-पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शाला प्रवेशोत्सव के दिन स्कूलों में वृक्षारोपण करने के निर्देश भी दिए। वृक्षारोपण का कार्य आंगनबाड़ी परिसर व पानी टंकी के आसपास भी करने को कहा। वृक्षारोपण के साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश उन्होंने दिए। उन्होंने समीक्षा के दौरान जल शक्ति मिशन के तहत जल स्त्रोंतो के संरक्षण के लिए भी अधिक से अधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करने के लिए शनिवार को महाअभियान का आयोजन करते हुए 5 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही टी.बी, रक्तचाप और मधुमेह की जांच के दौरान ही कुष्ठरोगियों की पहचान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिकलसेल के मरीजों को प्रमाण पत्र प्रदान करने के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही डेंगू के रोकथाम के लिए जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने श्रमिकों के पंजीयन, पंजीयन के नवीनीकरण के साथ ही विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए आयोजित किए जा रहे शिविरों के संबंध मंे जानकारी भी ली। इसके साथ ही उन्होंने राशनकार्डधारियों के ई-केवायसी के कार्य में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तेंदूपत्ता संग्राहकों का बैंक खाता नजदीकी बैंकों में खोलने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी, पीडीएस, ग्राम पंचायत भवन, देवगुड़ी सहित विभिन्न निर्माण कार्योंे के प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी भवनों के विद्युतीकरण हेतु प्रस्ताव दो दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के साथ ही कुछ आंगनबाड़ियों में आंतरिक विद्युतीकरण के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए। उन्होंने इसके साथ ही आंगनबाड़ी भवनों में नल कनेक्शन के लिए भी निर्देशित किया।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी नोडल अधिकारियों को निर्धारित ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करते हुए हितग्राहियों को आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने इस दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान करने के लिए शेष सभी किसानों से आवेदन लेने का कार्य इस माह पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, मावा कांेडानार एप्प तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए शीघ्रता से समाधानकारक निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कोंडागांव वन मंडलाधिकारी श्री आरके जांगड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी श्री नवीन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु अतिथि प्रशिक्षकों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू

जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी कोण्डागांव में विभिन्न कोर्सों में कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अंशकालीन पूर्णतः अस्थायी कुशल अतिथि प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। इसके लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 28 जून 2024 को किया गया है।
इस इंटरव्यू के माध्यम से प्रशिक्षकों को चयनित कर, उन्हें विभिन्न कोर्सों के लिए प्रशिक्षण देने का मौका मिलेगा। यह आयोजन जिले के युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस इंटरव्यू में शामिल होकर अपने कौशल और अनुभव का प्रदर्शन कर सकते हैं।
चयन से संबंधित अधिक जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों की सूची के लिए जिला के वेबसाईट www.kondagaon.gov.in पर और कार्यलय की सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

रोगियों की पहचान से ही हासिल किया जा सकेगा टीबी मुक्त कोंडागांव का लक्ष्य: कलेक्टर श्री दुदावत

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन के लिए हुई टीबी फोरम की बैठक

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय टीबी फोरम की बैठक मंगलवार को जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के सभा कक्ष में मंगलवार को आयोजित की गई।
कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि टीबी रोगियों की पहचान से ही टीबी मुक्त कोंडागांव का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इसके लिए लक्षणों वाले मरीजों की जांच करें, और टीबी पाए जाने पर तत्काल उपचार आरंभ करें। उन्होंने जिले में टीबीमुक्त पंचायत हेतु बेहतर कार्य करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य सभी विभागों को समन्वय करने का निर्देश दिया, जिसमें टीबी मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के साथ नियमित मुल्यांकन कर उन्हें समय में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि टीबी फोरम के महत्व को समझें और टीबी के प्रति जागरुक होकर जिले को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें। क्षय रोग से लोगों को जागरूक करें। स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह द्रारा टीबी के गंभीरता के बारे में लोगों को जागरूक करने पर जार दिया और कहा कि सभी का दायित्व है कि अपने आस-पड़ोस में ऐसे सम्भावित टीबी मरीजों को जांच के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में जरूर भेजें। इस दौरान टीबी मुक्त कोंडागांव बनाने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी दी, जिसमें जिला स्तर पर मौजूदा स्थिति और विभागीय सहयोग सहित कार्य योजना पर चर्चा हुई। साथ ही टीबी मुक्त पंचायत को लेकर चर्चा की गई जिसमें जिले के 383 पंचायत में से 88 पंचायत टीबी मुक्त पंचायत वर्ष 2023 में किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ष 2024 में अधिक से अधिक पंचायतों को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है जिसे प्राप्त करने के लिए पिरामल फाउंडेशन भी जिले में सहयोग कर रही है।

प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि पर दो परिवारों को मिली आठ लाख रुपए की आर्थिक सहायता

प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि के दो प्रकरणों में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। केशकाल तहसील के फरसाडिही निवासी माधवराम सलाम की मृत्यु तालाब के पानी में डुबकर हुई मृत्यु के कारण पुत्र श्री लखमुराम सलाम को तथा आंवराभाटा निवासी राधेलाल की मृत्यु तालाब के पानी में डुबकर हुई मुत्यु के कारण पत्नी मनबती को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित किए जाएंगे जनसमस्या निवारण शिविर

22 जून को मर्दापाल से होगी शुरुआत

आम जनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 22 जून को इसकी शुरुआत मर्दापाल से की जाएगी तथा प्रति माह दो जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारियों को अनिवार्य तौर पर जनसमस्या निवारण शिविर में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles