Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कोरमेल प्राथमिक शाला में आयोजित न्योता भोज का आयोजन कलेक्टर ने बच्चों को परोसा भोजन*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 22 नवंबर 2025*

विकासखंड कोण्डागांव एवं जिले के अंतिम छोर स्थित प्राथमिक शाला कोरमेल में राज्य शासन के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर श्रीमती नूपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में पोषण अभियान के तहत न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला मिशन समन्वयक श्री ईमल बघेल के जन्मदिन के अवसर पर किया गया।
शाला प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपूर राशि पन्ना ने स्वयं बच्चों को फल, मीठा खीर-पूरी वितरित किया और शिक्षा, मध्यान्ह भोजन तथा बच्चों की नियमित उपस्थिति जैसे विषयों पर जानकारी ली। कलेक्टर के शालीन व नम्र व्यवहार से ग्रामीणजन, पंच-सरपंच, अभिभावक और बच्चे विशेष रूप से उत्साहित व प्रसन्न हुए। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत में चल रहे एस.आर.आर कार्य तथा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर ने प्राथमिक शाला कोरमेल की जर्जर छत के मरम्मत कार्य हेतु संकुल समन्वयक को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार मर्दापाल श्री विजय प्रताप सिंह, एपीसी श्री महेन्द्र कुमार सागर, बीआरपी श्री अशोक कुमार साहू, संकुल प्राचार्य श्री नीलम सिंह ठाकुर, सरपंच श्रीमती सनमति कश्यप, श्री दिनूराम कश्यप, श्रीमती सुकटी कश्यप, पटवारी श्री घनश्याम कश्यप, संकुल समन्वयक श्री राजमन कश्यप सहित कधुर संकुल और खड़पड़ी से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles