WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने लक्ष्य कोचिंग सेंटर का किया निरीक्षण, युवाओं से चर्चा कर दिए सफलता के मंत्र*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 18 अगस्त 2025*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सोमवार को जिला कार्यालय परिसर स्थित लक्ष्य कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने आरक्षक भर्ती की दूसरी चरण की परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कलेक्टर ने कोचिंग में अध्ययनरत युवाओं से संवाद करते हुए कई सवाल-जवाब किए और पुराने प्रश्न पत्रों का अभ्यास नियमित रूप से करने की सलाह दी। उन्होंने कोचिंग सेंटर के शिक्षकों से बच्चों की संख्या, सिलेबस और अध्ययन सामग्री की जानकारी ली तथा परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त नोट्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
श्रीमती पन्ना ने विद्यार्थियों से कहा कि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क कोचिंग सुविधा का पूरा लाभ उठाते हुए मेहनत और लगन से पढ़ाई करें। इस दौरान उन्होंने कहा आपकी मेहनत ही आपको उस मुकाम तक पहुंचा सकती है, जहां आप जाना चाहते हैं। मैं भी कभी भीड़ में बैठकर पढ़ी हूं और आज इस स्थान तक पहुंची हूं। उसी तरह आप भी भीड़ से निकलकर अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।
कलेक्टर ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफलता की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान भी उपस्थित रहीं।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles