Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने आड़काछेपड़ा स्कूल का किया निरीक्षण*

*वैकल्पिक भवन में स्कूल की कक्षाएं लगाने के दिए निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 30 जुलाई 2025*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव शहर के आड़काछेपड़ा में स्कूल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों की दर्ज संख्या सहित शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए कस्तुरबा गांधी विद्यालय भवन में अस्थायी तौर पर कक्षाएं संचालित करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी जर्जर कक्ष में कक्षाएं न लगाएं और जर्जर होने की स्थिति में वैकल्पिक भवन की व्यवस्था करें।

*आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा*

कलेक्टर ने आड़काछेपड़ा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्टॉफ की संख्या, आवश्यक दवाईयों, उपकरणों और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र की अव्यवस्था पर नाराजगी जताई और स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था सुनिश्चत कराएं, साथ ही अस्पताल में प्रसव के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

*जिला ग्रंथालय का निरीक्षण*

कलेक्टर ने डीएनके में स्थित जिला ग्रंथालय का भी निरीक्षण कर सुविधाओं को देखा। उन्होंने जिला ग्रंथालय में आने वाले लोगों की कम संख्या को देखते हुए ग्रंथालय का संचालन की व्यवस्था केन्द्रीय ग्रंथालय के प्रथम तल में करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान उपस्थित रहीं।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles