WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*आकांक्षा हाट का आयोजन सिरहासार भवन में, महापौर और कलेक्टर ने किया शुभारंभ*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा हस्तशिल्प सहित राखी का किया जा रहा विक्रय*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 30 जुलाई 2025*

स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों को उनके उत्पादों के विपणन हेतु अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आकांक्षा हाट का आयोजन सिरहासार भवन जगदलपुर में किया गया है। बुधवार को उक्त आकांक्षा हाट का शुभारंभ महापौर श्री संजय पांडेय और कलेक्टर श्री हरिस एस ने रिबन काटकर किया। इस हाट में जिले की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों तथा राखियों की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। इस आयोजन का उद्देश्य इन महिला समूहों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें। हाट में खाद्य पदार्थ, हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, सजावटी सामग्री और अन्य स्थानीय उत्पाद नागरिकों के लिए उपलब्ध है।
आकांक्षा हाट शुभारंभ के मौके पर महापौर श्री संजय पांडेय ने कहा कि स्थानीय उत्पाद के विक्रय के लिए यह अच्छा अवसर है, आयोजन ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को भी मजबूती प्रदान करता है। जिले के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस हाट में सम्मिलित होकर स्थानीय उत्पादों को खरीदी कर समूह के दीदियों को बढ़ावा दें। उन्होंने आकांक्षा हाट बस्तर की शान के नाम से हस्ताक्षर कर महिला समूहों को प्रोत्साहित किया। साथ ही महापौर और कलेक्टर ने विभिन्न स्टाॅलों में महिला समूहों के उत्पादों का बारिकी से अवलोकन करने सहित महिला समूहों की दीदियों का उत्साहवर्धन किया। इस हाट का आयोजन नीति आयोग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं जिला प्रशासन की पहल पर किया गया है। आकांक्षा हाट का यह आयोजन आगामी 5 अगस्त 2025 तक रहेगा।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles