WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने निर्माणाधीन सड़क एवं पुल का किया निरीक्षण*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 02 अप्रैल 2026*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को मर्दापाल तहसील अंतर्गत ग्राम अदनार एवं तोतर के मध्य निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। भंवरडींग नदी पर 234 मीटर लंबाई के इस पुल के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित एजेंसी को पुल किनारों की पिचिंग को सुदृढ़ करने तथा शेष कार्यों को वर्षा ऋतु से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इससे पूर्व कलेक्टर ने मर्दापाल मुख्य मार्ग से चांगेर हंगवा तक निर्माणाधीन सड़क का भी निरीक्षण किया। लगभग 12.90 किलोमीटर लंबी इस सड़क के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा लोक निर्माण विभाग को कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मर्दापाल क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों व छात्रावास का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को मर्दापाल तहसील अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आश्रम छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ग्राम चेमा स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली तथा भवन के मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (एचआरपी) की प्राथमिकता से नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर भवन को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने तथा भोजन निर्माण के लिए गैस सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने लखापुरी स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा की तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की सूची का अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर एएनसी पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु काउंसिलिंग पर विशेष जोर देने को कहा। कलेक्टर ने मर्दापाल स्थित बाल आश्रम कड़ेनार का भी निरीक्षण कर वहां की आवासीय व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री कृपेन्द्र तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles