WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने किया मक्का प्रसंस्करण प्लांट का निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 05 अक्तूबर 2024*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शनिवार को कोकोड़ी में स्थित निर्माणाधीन मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और सीओटू प्लांट के कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। संबंधित एजेंसी से चर्चा करते हुए उन्होंने निर्माण में हो रही देरी पर चिंता जताई और कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने प्लांट परिसर में सड़क निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, साथ ही रेन हार्वेस्टिंग प्रणाली के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कंडेनसेट पॉलिशिंग यूनिट का काम अगले सात दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए और प्लांट परिसर में हरियाली के लिए बागवानी और पौधारोपण के कार्य का जायजा लिया। साथ ही पानी की पाइपलाइनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों को 15 अक्टूबर तक सभी कार्यों को पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि प्लांट जल्द से जल्द संचालन के लिए तैयार हो सके।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles