Breaking
*महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* 

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*पी एम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी*

*प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा सीधे किसानों के खातों में अंतरण कार्यक्रम सम्पन्न*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 05 अक्टूबर 2024*

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 18 वीं किस्त की राशि का अंतरण के अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वासिम, महाराष्ट्र से किसानों को डीबीटी के माध्यम से पी.एम. किसान सम्मान निधि की 18वी क़िस्त की राशि 9.4 करोड़ लाभार्थी किसानों के खाते में कुल राशि करीब 20 हजार करोड़ रूपए का स्थानान्तरण किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसान लगातार इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है और कृषि क्षेत्र में स्थिरता आ रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी कई परियोजना का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय में किया गया। गौरतलब है कि पी.एम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत हर साल किसानों को 03 किश्त जारी की जाती हैं, जिसमें पहली किश्त अप्रैल से जुलाई, द्वितीय क़िस्त अगस्त से नवम्बर एवं तृतीय क़िस्त दिसम्बर से मार्च माह के मध्य जारी की जाती हैं। हर एक क़िस्त में करीब 2000 रु. किसानों के खाते में हस्तांतरित किये जाते हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग व कृषि विज्ञान केंद्र कोंडागांव के संयुक्त तत्वाधान में किया गया, जिसमें कृषि विभाग के उपसंचालक
डीपी टांडे, कृषि विज्ञान केन्द्र, कोंडागांव के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ ओम प्रकाश,
कृषि विभाग से कर्मचारी डी.के. कश्यप, मीना नेताम, संतुराम सोरी एवं संतोष कुमार ठाकुर, मनोज कुमार नेताम, खोमेश्वर साहू, योगेश्वर कुमार देवांगन तथा ज़िले के किसान सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम संचालन डॉ. हितेश मिश्रा के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में कृषि एवं मत्स्य विभाग द्वारा विभागीय योजनाओ की जानकारी कृषकों को दी। साथ ही मत्स्यपालन की उन्नत तकनीक पर प्रशिक्षण दिया गया तथा कृषकों के समस्याओं के समाधान के लिए कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles