WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में प्रगति लाने दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

समय-सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों की कलेक्टर ने की विस्तृत समीक्षा की।

जनदर्शन में कलेक्टर ने ग्रामीणजनों की सुनी समस्या

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 24 सितंबर 2024*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए विभिन्न लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही संपूर्णता अभियान में सभी संबंधित विभाग प्राथमिकता के साथ निर्धारित इंडिकेटर पर कार्य करते हुए योजनाओं का शत-प्रतिशत सेचुरेशन सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में अब तक बन चुके आयुष्मान कार्ड की जानकारी लेते हुए कहा कि कार्य में प्रगति लाते हुए नागरिकों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाएं।
कलेक्टर श्री दुदावत ने आज सुबह समय-सीमा की बैठक में कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में डायलिसिस की आवश्यकता वालेे मरीजों का प्रधानमंत्री जीवन धारा कार्यक्रम के तहत शीघ्र डायलिसिस शुरू करें। साथ ही उन्होंने जिले के सभी टीबी मरीजों के लिए निक्षय मित्रों का चिन्हांकन कर निक्षय पोषण उपलब्ध कराने, एएनसी रजिस्ट्रेशन में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में ई-संजीवनी के तहत टेली कंसल्टेशन की जानकारी ली और इसके संचालन की आवश्यक व्यवस्था करने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी जनपद सीईओ को आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवास योजना के तहत जितने भी नये आवास स्वीकृत हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द शुरू कराएं। जिले में लंबित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए कहा कि प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि न्यायालयों में निराकृत प्रकरणों का रेट 92 प्रतिशत होना चाहिए। कलेक्टर स्वच्छ भारत मिशन के तहत शेड निर्माण की जनपद वार समीक्षा की। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि शेड निर्माण पूर्ण हो चुके गांवों में जहां रिक्शा पहुंच गए हैं, वहां कचरा संग्रहण शीघ्र शुरू करवाएं। साथ ही सभी सीईओ को अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और नींव स्तर के कार्यों का निरीक्षण संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत ग्राम चनाभर्री में जल प्रदाय शुरू करने के लिए क्रेडा के अधिकारियों को सोलर पंप हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही की स्थिति सहित सके अलावा महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी, वन अधिकार पत्र सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
जनदर्शन में कलेक्टर ने ग्रामीणजनों की सुनी समस्या
समय सीमा की बैठक के बाद कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणजनों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कोण्डागांव तहसील के ग्राम मरवाबेड़ा के ग्रामीणों ने ग्राम मरवाबेड़ा और चाचीबेड़ा को मिलाकर ग्राम पंचायत बनाने की मांग की। कलेक्टर ने ग्रामीणों की मांग पर डीडी पंचायत को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है। इसी तरह ग्राम आदनबेड़ा के ग्रामीणों ने वनाधिकार पत्र की मांग की। जिस पर कार्यवाही हेतु कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देशित किया। इस प्रकार आवास, जाति प्रमाण पत्र, अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर उनके आवेदनों पर कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में इस अवसर वन मंडलाधिकारी श्री गुरूनाथन, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles