WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा‘ अभियान के तहत चलाया जा रहा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 24 सितंबर 2024*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई द्वारा मंगलवार को स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिला कार्यालय से रवाना किया गया। स्वच्छता रथ के माध्यम से जिले के सभी ग्राम पंचायतों के गांवों को प्लास्टिक और कचरा मुक्त बनाने के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा।
जिले में स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता थीम के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और अभियान में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके तहत जिला, जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्वच्छता उपचार इकाइयों का चयन कर श्रमदान के माध्यम से नियमित सफाई की जा रही है। ग्रामीणों ने अपने गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया है जिसके तहत शासकीय परिसरों में एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत वृक्षारोपण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी उप, प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छाग्रही और सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में सैकड़ों स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें बीपी, शुगर, एनीमिया, सिकल सेल आदि की जांच की गई। साथ ही उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को सफाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए जानकारीपरक पैंपलेट्स और डिग्निटी कार्ड्स भी वितरित किए गए।

*शासकीय परिसरों की सफाई और जागरूकता कार्यक्रम*
कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय परिसरों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियमित श्रमदान किया जा रहा है। इस अभियान के तहत शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल के बच्चों के माध्यम से स्वच्छता विषय पर चित्रकला, रंगोली, पोस्टर, नारा लेखन, कविता और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थी स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यक्रमों में स्वच्छता संकल्प दिलाया जा रहा है ताकि लोग स्वच्छता के महत्व को समझें और उसे अपने जीवन में आत्मसात करें।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles