Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत ने सपरिवार किया मतदान

मतदान केंद्रों में पहुंच व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने किया अवलोकन

कोण्डागांव, 19 अप्रैल 2024–लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु शुक्रवार को होने वाले मतदान में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत ने अपनी पत्नी के संग भेलवांपदर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 140 में पहुंच मतदान किया। इसके साथ ही उन्होंने मतदान के बाद सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेते हुए सभी को मतदान करने की अपील की। इसके पश्चात कलेक्टर ने भेलवांपदर सहित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव के मतदान केंद्र का जायजा लिया और मतदान अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कुशलतापूर्वक मतदान कराने हेतु निर्देशित किया।

*कंट्रोल रूम पहुंच कलेक्टर में किया निरीक्षण*

जिला कार्यालय में बनाये गए मतदान कंट्रोल रूम पहुंच कलेक्टर ने यहां मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग एवं मतदान परिवहन में लगे वाहनों की ट्रेकिंग हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने सभी वाहनों की दल सहित मतदान समाग्री ले कर वापिस आने तक उनकी प्रत्येक गतिविधि पर लगातार निगरानी करने एवं निर्धारित रुट से भटकाव पर तुरन्त वाहनों को सहायता प्रदान करने तथा मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग पर लगातार निगरानी बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरन्त सूचित करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि जिले के कोण्डागांव और नारायणपुर विधानसभा के 298 मतदान केंद्रों में से कुल 113 मतदान केंद्रों पर 226 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी गई थी। कैमरों से होने वाली मतदान केंद्रों की लाइव स्ट्रीमिंग (वेबकास्टिंग) की सतत् मॉनीटरिंग हेतु कलेक्टर कार्यालय के भूतल स्थित सभाकक्ष में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी को लिंक के माध्यम से उपलब्ध करायी गयी थी। वेबकास्टिंग का प्रमुख उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को मतदान के वास्तविक समय के दौरान देखना तथा मतदाताओं के मन में प्रक्रिया के प्रति विश्वास जागृत करना है। वेबकास्टिंग के लिए जिले के कुल चयनित 113 मतदान केंद्रों एवं मतदान केंद्र परिसरों में से कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र में 105 और नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के 8 मतदान केंद्र शामिल थे। इन मतदान केंद्रों में दो – दो कैमरे लगाए गए थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles