Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण में कोण्डागांव में 72.01 प्रतिशत हुआ मतदान

मतदान को लेकर युवाओं में दिखा खासा उत्साह, सुबह से ही लोग पहुंचे मतदान केन्द्र

कोण्डागांव, 19 अप्रैल 2024– लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण में बस्तर संसदीय क्षेत्र हेतु मतदान 19 अप्रैल को संपादित किये गये। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। सुबह होते ही मतदान केन्द्रों के दरवाजे खुलने के पहले ही लोग लाइन लगाकर मतदान करने पहुंचे थे। मतदान करने हेतु लोगों में खासा उत्साह देखा गया। जहां बुढ़े से लेकर युवा एवं दिव्यांग से लेकर तृतीय लिंग के लोग भी मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आये। तपती दोपहरी में अपने दुधमुंहे बच्चों को लेकर धात्री माताएं भी मतदान केन्द्र पहुंच देश एवं लोक तंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करती नजर आयीं। इसका परिणाम है कि बस्तर संसदीय क्षेत्र में आने वाले कोण्डागांव विधानसभा 83 के अंतर्गत 5 बजे तक प्राप्त अनंतिम आंकड़ों के अनुसार 72.01 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
भेलवांपदर मतदान केन्द्र क्रमांक 140 में पहली बार मतदान करने आयी उर्मिला नेताम ने कहा कि मुझे पहली बार मतदान कर बहुत अच्छा लगा सभी को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होना चाहिए हमें अवश्य मतदान करना चाहिए। पहली बार मतदान करने वाली यामिनी नेताम ने भी खुशी व्यक्त करते हुए सभी से मतदान हेतु अपील की गयी। वहीं हाड़ीगांव में पहली बार मतदान करने आयी दीपिका नेताम, आशमती, मनीषा मरकाम, मेहत्तरीन मरकाम ने मतदान कर लोगों को लोकतंत्र में अपना सहयोग प्रदान करने हेतु मतदान करने की अपील की।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र में मतदान हेतु आयी तृतीय लिंग समुदाय के रजनी एवं संतोषी ने कहा कि उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग किया उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मतदान के द्वारा ही लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है एवं अपनी पसंद के उम्मीद्वार को चुन सकते हैं।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles