WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जिले में हेण्डपम्पों का क्लोरीनेशन कार्य प्रगति पर, अब तक 5800 से ज्यादा हेण्डपम्पों का किया गया क्लोरीनेशन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने की सलाह*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 18 जुलाई 2025*

जिले में वर्षाकाल के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा हेण्डपम्पों का सघन क्लोरीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ग्रामीण इलाकों में स्थापित 8309 हेण्डपम्पों में से अब तक 5816 हेण्डपम्पों का क्लोरीनेशन किया जा चुका है। साथ ही नल जल योजनाओं का भी क्लोरीनेशन किया जा रहा है। इस दौरान मैदानी अमले द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल का उपयोग करने के लिए समझाइश दी जा रही है। वहीं अन्य जल स्रोतों कुंओं इत्यादि के जल शुद्धिकरण हेतु ग्रामीणों को ब्लीचिंग पावडर वितरित किया जा रहा है।

कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड जगदलपुर श्री एचएस मरकाम ने इस बारे में बताया कि कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार जिले में वर्षा ऋतु के पूर्व समस्त हेण्डपम्पों का संधारण अभियान चलाया गया, जिसमें सुधार योग्य हेण्डपम्पों का मरम्मत किया गया। वहीं राइजर पाईप की आवश्यकता वाले हेण्डपम्पों में पाईप भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही जल स्रोतों के क्लोरीनेशन के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। ताकि जल स्रोतों से शुद्ध पेयजल लोगों को मिल सके और वे स्वस्थ रह सकें। उन्होंने बताया कि जल जनित बीमारियों विशेष रूप से डायरिया से बच्चे एवं बड़े दोनों का बचाव करने विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर मैदानी अमले के जरिए ग्रामीणों को स्वच्छता एवं साफ-सफाई के प्रति सजगता बरतने, शुद्ध पेयजल का उपयोग, गर्म एवं ताजा भोजन का सेवन करने सहित बुखार-मलेरिया या उल्टी-दस्त से पीड़ित होने पर निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में अनिवार्य रूप से ईलाज करवाने इत्यादि स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी में बताया कि शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के दृष्टिकोण से जिले के अंतर्गत स्थापित कुल 8309 हेण्डपम्पों में से 5816 हेण्डपम्पों का क्लोरीनेशन कर दिया गया है तथा वर्तमान में लगातार क्लोरिनेशन का कार्य प्रत्येक गांव में चल रहा है। इसके साथ ही सभी 189 नल जल योजनाओं का क्लोरीनेशन किया जा चुका है। वहीं शेष हेण्डपम्पों का क्लोरीनेशन कार्य प्रगति पर है, इसे जल्द पूर्ण करने के लिए विभाग के मैदानी अमले में तकनीशियनों की संख्या में वृद्धि की गई है।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles