जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा केन्द्रीय जेल जगदलपुर का निरीक्षण किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा केन्द्रीय जेल जगदलपुर का निरीक्षण किया गया।
कोंडागांव 27जनवरी 2024 –आज दिनांक 27 जनवरी 2024 को माननीय श्री उत्तरा कुमार कश्यप जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के मार्गदर्शन में श्रीमती अम्बा शाह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव एवं श्रीमान सुरेन्द्र भट्ट प्रतिधारक अधिवक्ता प्रबंध कार्यालय कोण्डागांव के द्वारा केन्द्रीय जेल जगदलपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सचिव महोदय के द्वारा उप जेल में किशोरता की पहचान तथा विधिक सहायता प्रदान करने के लिए अखिल भारतीय अभियान 2024 के संबंध एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का अायोजन किया गया। जिसमें जेल में बंद एेसे व्यक्तियों की पहचान किया गया जो अपराध के समय संभावित रूप से नाबालिग थे आैर उन्होने सहायक दस्तावेजों के साथ किशोरता के दावे केे लिए आवश्यक आवेदन दाखिल सहायता प्रदान करने हेतु उन व्यक्तियाें का चिन्हांकित किया गया। तथा उपस्थित बंदियाें को प्रकरण में आने वाली परेशानियों के संबंध में पूछा गया आैर एेसे बंदी जो माननीय न्यायालय से जमानत का आदेश होने के पश्चात भी जमानत पर रिहार्इ नहीं हुए है उन बंदियों का भी चिन्हांकित किया गया ताकि उक्त बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम उन्हें जमानत दिलाने में सहायता किया जा सके। इस अवसर पर सहायक जेल अधीक्षक एस.एल नायक जगदलपुर को बंदियों का स्वास्थ्य आैर खान पान में विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देश भी दिया गया। इस दौरान बंदियों को भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं उनके कर्तव्यों के बारे जानकारी दी गर्इ तथा जिन बंदियों के प्रकरणों में पैरवी करने हेतु अधिवक्ता नहीं होने की स्थिति में उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कि आेर से निःशुल्क विधिक सलाह सहायात के माध्यम से अधिवक्ता प्रदाय करने के संबंध में जानकारी दी गर्इ।
इस अवसर पर पैरालीगल वालिंटियर्स श्री सुनील कुमार मरकाम, पारेश्वर देवांगन, विवेक कश्यप एवं केन्द्रीय जेल जगदलपुर से सहायक जेल अधीक्षक एस.एल नायक व जेल कल्याण अधीकारी संहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थिति थे।



