Breaking
*नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश**महिला आरक्षण बिल को लेकर दुष्प्रचार कर रही भाजपा— – लक्ष्मी ध्रुव**नारी वंदन का घड़ियाली क्रंदन* *(आलेख : बादल सरोज)**महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*सूरजपुर* कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख के घर का दरवाजा तोड़कर पत्नी और मासूम बच्ची का धारदार हथियार से निर्मम हत्या,

*छत्तीसगढ़ आजतक, सूरजपुर 14 अक्टूबर 2024*

*Double Murder in Surajpur: मां और बेटी के हत्यारे ने भागने के दौरान पुलिस पर भी की फायरिंग, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी, IG ने गठित की विशेष जांच टीम… जानिए अब तक का अपडेट*
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मां और बेटी की लाश घर से करीब 5 किलोमीटर दूर पीढ़ा गांव में नहर के पास खेत में संदिग्ध हालात में मिली. इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. इस जघन्य हत्याकांड के पीछे आदतन बदमाश कुलदीप साहू के शामिल होने की आशंका है, क्योंकि उसने रविवार को एक पुलिसकर्मी पर गर्म तेल डालकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. वहीं जब उसे पकड़ने पुलिस टीम पहुंची तो उसने उनपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया. इस मामले में आईजी ने विशेष जांच टीम का गठन किया है.के
*प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या, एसपी सहित आलाधिकारी पहुंचे मौके पर*…
*आईजी ने संभाला मोर्चा*
आरोपी की गिरफ्तारी और कार्रवाई को लेकर भीड़ लगातार उग्र है. इस बीच सरगुजा आईजी अंकित गर्ग ने मोर्चा संभाल लिया है. आईजी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर विशेष जांच टीम का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
*एसडीएम पर गुस्साई भीड़ ने किया हमला*
हत्याकांड से इलाके की गुस्साई भीड़ ने आरोपी आदतन बदमाश कुलदीप साहू के घर को आग हवाले कर दिया है. उसके बाद कुलदीप के रिश्तेदार के गोदाम में आग लगाने के साथ ही ट्रक और पिकअप वाहन को भी भीड़ ने फूंक डाला. वहीं भीड़ को नियंत्रित करने पहुंचे एसडीएम जगन्नाथ वर्मा पर भी भीड़ ने हमला कर दिया और एसडीएम ने भागकर अपनी जान बचाई. वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है. प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने उठाए सवाल, कहा- जब एक पुलिसकर्मी का परिवार खतरे में, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या होगा,

आरोपी कुलदीप साहू

*घर का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसा आरोपी*
एसपी एमआर अहिरे ने बताया कि रविवार को पुलिसकर्मी पर निगरानी बदमाश कुलदीप साहू ने खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया. आरोपी की पता तलाश करने के लिए प्रधान आरक्षक तालिब शेख रुके हुए थे. इसी बीच जब पुलिस की टीम आरोपी की पता तलाश करने गई तो आरोपी ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया. आरोपी की खोजबीन में पुलिस लगी हुई थी. सब कार्यक्रम होने के बाद प्रधान रक्षक अपने किराए के मकान में जब गया तो देखा की घर का दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर देखा कि कमरा खून से लथपथ था. घर से पत्नी और बच्ची दोनों गायब थी. इसके बाद से एक बड़ी अनहोनी की आशंका हो गई थी. रात से ही दोनों की काफी खोजबीन की गई और आज सुबह पीढ़ा गांव में बच्ची और मां की लाश मिली. आरोपी सड़क किनारे शव को फेंक कर फरार हो गया है. घटना के बाद से पुलिस अलग-अलग जिलों में टीम बनाई है और टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

*पुलिस-आरोपी में हुई क्रॉस फायरिंग*
एसपी अहिरे ने बताया कि जब प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी को सरगर्मी से तलाश की जा रही थी. इस दौरान पुलिस को देखकर संदेही स्विफ्ट डिजायर कार में फरार हो रहा था. इस दौरान पुलिस टीम ने उसके गाड़ी के टायर पर फायरिंग की. तभी आरोपी की ओर से भी पुलिस टीम पर फायरिंग की गई. उसके बाद जब कार रुकी तो आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था. इसपर भी एफआईआर की कार्रवाई की गई है.
*आदतन अपराधी है कुलदीप साहू*
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कुलदीप साहू आदतन अपराधी है और वह सूरजपुर जिले का सबसे बड़ा कबाड़ी व्यापारी है. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट चोरी, मारपीट जैसे दो दर्जन एफआईआर दर्ज हैं.
नगर पालिका द्वारा फिल्टर प्लांट सहित अन्य संपत्ति की बार-बार चोरी होने पर कुलदीप साहू के खिलाफ जिला बदर का प्रस्ताव पारित किया था. इसके बाद उसे सूरजपुर, सरगुजा, कोरबा, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सिंगरौली (एमपी) में साल भर के लिए प्रवेश निषेध किया गया. जिला बदर किए जाने के बाद समय पूरा होने से पहले ही कुलदीप वापस लौट आया. जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. इसके बाद वह जमानत पर था. इस बीच उसने बड़ी वारदात को अंजाम दिया.

*ऐसे शुरू हुआ विवाद*
बता दें कि रविवार को सूरजपुर के चौपाटी में एक पुलिसकर्मी से कुलदीप साहू ने बहस किया. यह कहकर कि ‘तुम्हारी पुलिस मेरे जीना हराम कर रखी है’. जिसपर आरक्षक ने कहा ‘मैं तो एक आरक्षक हूं, वरिष्ठ अधिकारी जो कर रहे होंगे, मुझे क्या पता’ तो उसने होटल में कढ़ाई में रखा खौलते हुआ तेल फेंक दिया.
उसने होटल से खौलते हुए कड़ाई भरी तेल फेंक दिया. इसमें आरक्षक पूरी तरह से जल गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया. मामले की जानकारी के बाद कुलदीप के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई. इस दौरान अंधेरे में वह एक कर में बैठा हुआ था इस दौरान उसने पैदल खोजबीन कर रहे पुलिस वालों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया.
इसी बीच शहर से बाहर महगंवा स्थित प्रधान आरक्षक तालिब शेख के किराए के मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तभी तालिब शेख की पत्नी ने अपने पति को कॉल किया. लेकिन बात नहीं हो पाई. उसके बाद तालिब शेख ने भी अपनी पत्नी से कांटेक्ट करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई. जिसके बाद प्रधान आरक्षक को अंदेशा हुआ और घर पहुंचा. जहां प्रधान आरक्षक शेख ने देखा कि घर में खून फैला हुआ था, बीवी और बच्ची घर पर नहीं थे. वहीं घर के बाहर चाकू मिला और काफी सरगर्मी से तलाश शुरू की गई तो पत्नी और बेटी की लाश शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर मिली.

*कुलदीप लगातार कार्रवाई से था नाराज*
हत्या की वारदात के बाद खबर यह भी सामने आई है कि कुलदीप कोतवाली पुलिस की लगातार कार्रवाई से नाराज था. ऐसे में कुलदीप के भाई संदीप ने एक व्यक्ति को छत से धक्का दे दिया था. मामले की शिकायत पर जब पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार किया तो उसके भाई कुलदीप ने बहुत हुज्जत की थी. विवाद तब और गहराया जब जिला बदर हो चुके कुलदीप के चाचा के खिलाफ जिला बदर की अवहेलना के मामले में कार्रवाई की गई. बताया जा रहा है कि पुलिस की लगातार कार्रवाई से कुलदीप बौखलाया हुआ था.

*सूरजपुर में माँ बेटी की निर्मम हत्या*
*सूरजपुर* कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख के घर का दरवाजा तोड़कर पत्नी और मासूम बच्ची का धारदार हथियार से निर्मम हत्या,
हत्या के बाद दोनों के शव घर से 7 KM दूर ले जाकर पीठा गांव के गोठान के पास फेंका|

*सूरजपुर गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग*

*महिला और बच्ची की हत्या के बाद सूरजपुर शहर बंद, आगजनी*
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब की 32 वर्षीय मेहुफैज पत्नी और 11 वर्षीय आलिया शेख बिटिया की हत्या कर दी गई है। प्रधान आरक्षक की पत्नी और बिटिया का शव उनके घर से करीब दो कि किलोमीटर दूर स्थित सड़क के किनारे मिलने की खबर है।देर शाम आरक्षक पर उड़ेला था गर्म तेल|

*बीते रविवार की शाम को जबकि प्रधान आरक्षक तालिब और आरक्षक घनश्याम सोनवानी चौपाटी पर खड़े थे। तब अचानक कुलदीप ने बिरयानी सेंटर से कहाड़ी पर मौजूद गर्म तेल सिपाही घनश्याम पर उड़ेल दिया। बेहद गंभीर हालत में घनश्याम सोनवानी को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
वारदात के बाद तालिब के परिवार पर हमला*

आरक्षक घनश्याम सोनवानी पर कुलदीप साहू ने हमला कर घटना को अंजाम देकर अफरातफरी के बीच फरार हो गया। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात के बाद कुलदीप भैयाथान रोड स्थित रिंग रोड पर निवासरत प्रधान आरक्षक तालिब के घर पहुंचा और तालिब की पत्नी और बिटिया को बलपूर्वक उठा ले गया। जिसके बाद धारदार हथियार से दोनों ही लोगो का नृशंस हत्या कर शव को दो किलोमीटर दूर फेंक दिया है।
आरोपी इस बात से था नाराज

वहीं खबर है कि आरोपी कोतवाली पुलिस की लगातार कार्यवाही से नाराज था। आरोपी के भाई संदीप ने एक व्यक्ति को छत से धक्का दे दिया था। जिस वजह से पुलिस ने संदीप को जब गिरफ्तार कर रही थी। तब कुलदीप ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर हुज्जत किया था। जिसके बाद विवाद उस समय भी गहरा गया था जब जिला बदर हो चुके आरोपी के चाचा के खिलाफ जिला बदर की अवहेलना के मामले में पुलिस ने कार्यवाही की थी। चर्चा यह भी है कि आरोपी लगातार पुलिस के द्वारा उसके परिवार के खिलाफ कार्यवाही से बौखलाहट में दिख रहा था*
सूरजपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश बढ़ गया है। नाराज लोगों ने जहां आरोपी के घर को जला दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ से लोगों का गुस्सा पुलिस प्रशासन पर भी भड़का है। गुस्साये लोगों ने लॉ एंड आर्डर को लेकर एसडीएम के साथ भी मारपीट की है। मामला सूरजपुर के वार्ड क्रमांक 2 का है। आरोप है कि आदतन बदमाश कुलदीप ने प्रधान आरक्षक के घर में देर रात घुसकर पत्नी और नाबालिग पुत्री की हत्या कर दी। यही नहीं दहशत फैलाने के लिए शव को खुले स्थान पर फेंक दिया।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles