Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल में होगा रक्तदान शिविर*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 7 जून 2025*

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान के लिए जिला अस्पताल में तैयारी पूर्ण कर ली गई है। ज्ञात हो कि लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं रेडक्रास सोसायटी द्वारा वर्ष 2005 से प्रति वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस आयोजित किया जाता है। यह भी उल्लेखनीय है कि 18 वर्ष से अधिक आयु एवं 45-50 किलो ग्राम से अधिक वजन वाले व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। स्वास्थ्य जांच के उपरांत किसी भी प्रकार का रोग नहीं पाए जाने पर ही रक्तदान किया जा सकता है। रक्तदान से 24 घण्टे पूर्व से ही शराब, धूम्रपान एवं तम्बाकू के सेवन नहीं करना चाहिए। रक्तदान से हार्ट अटैक, खून का थक्का जमने, लिवर संबंधित समस्याओं आदि से राहत मिलती है साथ ही रक्तदान से वजन कम करने, नये ब्लड सेल्स के निर्माण आदि में सहायता मिलती है। चिकित्सा अधिकारियों ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान करें, ताकि आपात स्थितियों में किसी जरूरतमंद इंसान को रक्त देकर सहायता की जा सके।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles