Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशधार्मिक

बीजापुर : कलेक्टर श्री पाण्डेय ने जैतालूर स्थित ऐतिहासिक कोदई माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

कोदई माता मेला परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा सहित मंदिर परिसर की व्यवस्था हेतु दिए आवश्यक निर्देश

बीजापुर, 20 जनवरी 2024

कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने जैतालूर स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक कोदई माता मंदिर में माई जी की पूजा-अर्चना कर जिले के सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के इतिहास एवं रीति-रिवाज, परंपरा इत्यादि के बारे में जैतालूर सरपंच, पटेल एवं पुजारियों ने कलेक्टर श्री पाण्डेय को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिसमें पौष पूर्णिमा के पूर्व तीन दिवसीय मेले का आयोजन, कोदई माता की उत्पति, मेले एवं मंदिर का महत्व, कांटो से भरा झूला सहित विभिन्न रीति-रिवाज के बारे में अवगत कराया। कलेक्टर श्री पाण्डेय ने कोदई माता, श्रृगांर गुड़ी एवं गायमाय माता का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान कलेक्टर ने साफ-सफाई, रंग-रोगन सहित श्रमदान भी करने कि बात कही। मुख्य मेला 23 जनवरी दिन मंगलवार को आयोजित होगा जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण मेले देखने पहुंचेंगे जिसके लिए वाहन पार्किग, सुरक्षा, पेयजल इत्यादि की सुव्यवस्थित इंतजाम करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं कलेक्टर ने गांव के पटेल, पुजारी, ग्रामीणों एवं बाहर से आए हुऐ दुकानदारों से आवश्यक चर्चा भी किए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम श्री पवन कुमार प्रेमी, प्रभारी जिला सीईओ श्री गीत कुमार सिन्हा सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles