Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बीजापुर: नक्सल विरोधी अभियान में सीआरपीएफ को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में सामग्री बरामद*

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 19 दिसम्बर 2025*

क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन की प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए सीआरपीएफ की 214 बटालियन ने पिल्लूर क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई भारत सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति और छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्ला नार (हमारा गांव, हमारा रास्ता) के तहत की गई।

सीआरपीएफ 214 बटालियन के कमांडेंट के. डी. जोशी के नेतृत्व में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 16 दिसंबर को पिल्लूर कैंप से यंग प्लाटून द्वारा थाना भोपालपटनम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सफीमारका के इमलीपारा जंगल में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा उपयोग में लाई जा रही करीब 10 से 12 क्विंटल वजनी लेथ मशीन बरामद की गई। यह मशीन नक्सल गतिविधियों में इस्तेमाल की जा रही थी।

वहीं, उसी दिन पिल्लूर कैंप से निकली दूसरी टीम ने पिल्लूर और कोंडलापरती के बीच सर्चिंग के दौरान एक शक्तिशाली आईईडी बरामद की। बम निरोधक दस्ते की मदद से मौके पर ही आईईडी को निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया।

सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों की साजिशों को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles