Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*लोहंडीगुड़ा विकासखंड में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल द्वारा बस्तर ओलंपिक का किया शुभारंभ*

*तोकापाल विकासखंड में कमिश्नर डोमन सिंह ने खेल प्रतियोगिता को किया अवलोकन..*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर बस्तर,07 नवंबर 2024*

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से बस्तर क्षेत्र के युवाओं को खेलों के माध्यम से विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास है।इस ओलंपिक में नक्सल हिंसा में दिव्यांग व्यक्तियों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को भाग लेने हेतु विशेष प्रोत्साहित किया जा रहा है।बस्तर क्षेत्र के 1 लाख 65 हजार से अधिक लोगों ने बस्तर ओलंपिक में भाग लेने के लिए अपना पंजीयन करवाया है। इस ओलंपिक में विकासखण्ड, जिला और संभाग स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। इसी तारतम्य में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिलों में प्रारंभ हो गए है बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा विकासखंड में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल द्वारा बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ किया गया। बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड में आयोजित बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता में कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने अवलोकन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कबड्डी, खो-खो,वॉलीबॉल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी। कमिश्नर सिंह ने प्रतियोगिता स्थल पर मेडिकल सुविधा और भोजन व्यवस्था का भी अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चार दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश आयोजको को दिए। इस अवसर पर खेल अधिकारी राजेंद्र डेकाटे, संबंधित क्षेत्र के शिक्षा विभाग के अधिकारी- शिक्षक और खिलाड़ी,खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles