WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*राज्योत्सव कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूकता*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

 *छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 06 नवम्बर 2024*

जिला कोंडागांव के विकास नगर स्थित स्टेडियम में 5 से 7 अक्टूबर तक आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में युवोदय कोंडानार चैंप्स द्वारा एक विशेष स्टॉल लगाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक केशकाल श्री नीलकंठ टेकाम और कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने युवोदय कोंडानार चैंप्स द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

स्टॉल में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न प्रकार के IEC (सूचना, शिक्षा, संचार) सामग्री और खेल गतिविधियों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के सुझाव दिए गए। इनमें सबसे आकर्षक गतिविधि ‘फॉर्च्यून टेलर’ रही, जिसने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। स्टॉल पर आने वाले लोगों ने उत्सुकता से इन गतिविधियों में भाग लिया और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की।

इस आयोजन में युवोदय के जिला समन्वयक देवश्री वर्मा, विकासखंड समन्वयक बलीराम मरकाम, लतांगी नेताम और स्वयंसेवक बलीराम, खेमेश्वरी, बालमती, सिकंदर खान तथा भोलू सोरी शामिल रहे। सभी ने मिलकर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के इस प्रयास को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवोदय कोंडानार चैंप्स ने मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया।

स्टॉल में उपस्थित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और इसे सकारात्मक रूप में बनाए रखने के लिए व्यावहारिक सुझाव भी दिए गए। इस दौरान माननीय अतिथियों ने मानसिक स्वास्थ्य के इस प्रयास की सराहना की और समाज में इसे और बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles