WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बस्तर ओलम्पिक मशाल रैली का जिला मुख्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*हरी झंडी दिखाकर जगदलपुर के लिए किया गया रवाना*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 7 दिसंबर 2024* बस्तर

ओलम्पिक मशाल रैली आज केशकाल से रवाना होकर जिला मुख्यालय कोंडागांव पहुंचने पर कलेक्टर परिसर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार और नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतू उसेंडी सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा खिलाड़ियों को पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
कलेक्टर ने खिलाड़ियों को संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक में शामिल होने शुभकामनाएं दीं और उनका उत्साहवर्धन किया। मशाल रैली को उपस्थित अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एस डी एम श्री अजय उरांव वरिष्ठ खेल अधिकारी सुश्री सुधा कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि मशाल रैली प्रातः 10 बजे विकासखण्ड मुख्यालय केशकाल से प्रारंभ हुई, जहां अध्यक्ष जनपद पंचायत केशकाल श्री महेन्द्र नेताम, अध्यक्षनगर पंचायत केशकाल श्री रोशन जमीर खान अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री अंकित चौहान एवं ग्रामीण, स्कूली विद्यार्थी, खिलाड़ी उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों द्वारा मशाल रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। केशकाल के ग्राम बहीगांव में मशाल रैली का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इसके बाद रैली फरसगांव विकासखण्ड पहुँची, जहाँ अनुविभागीय अधिकारी श्री अश्वन पुसान, मु.का.अधि. जनपद पंचायत फरसगांव श्री रामेश्वर महापात्र एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा मशाल रैली का स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात मशाल रैली को कोण्डागांव विकासखण्ड हेतु रवाना किया गया। फरसगांव के ग्राम लंजोडा में भी ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया।

कोण्डागांव में स्वागत के बाद मशाल रैली का भ्रमण कराया गया, जिनका फुटबॉल के खिलाड़ियो द्वारा फुटबॉल स्टेडियम में स्वागत किया गया। इसके पश्चात मशाल रैली को कोण्डागांव से जगदलपुर के लिए रवाना किया गया। मार्ग में कोण्डागांव विकासखण्ड के दुधगांव, बनियागांव एवं दहीकोगा में भी ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। मशाल रैली के नोडल श्री प्रभाकर सिंह, व्या. शिक्षक हैं।

मशाल रैली के नेतृत्व करने वाले खिलाडियों के नाम कु. सुशीला नेताम, कु. रमीता शोरी, रंजू नेताम और देवकुमार नेताम सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के पदक प्राप्त तीरंदाजी के खिलाड़ी हैं। तीरंदाजी के खेलो इंडिया सेंटर के प्रशिक्षक श्री नकुल सिंह, कबड्‌डी के राज्य स्तर के कबड्‌डी खिलाडी श्री मुन्ना नेताम, श्री शितल मरकाम बस्तर भी शामिल हैं। संभाग के 07 जिलों से यह मशाल रैली 3.30 बजे तक जगदलपुर पहुँचेगी, जहाँ शाम 4.15 बजे दलपत सागर में दीप प्रज्जवलित कर इस मशाल रैली का समापन किया जाएगा।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles