WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशधार्मिक

*बस्तर दशहरा 2025: मां दंतेश्वरी को किया गया विशेष निमंत्रण पत्र अर्पित*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 29 सितम्बर 2025*

बस्तर: बस्तर दशहरा में शामिल होने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी को बस्तर राज परिवार के सदस्यों ने निमंत्रण दिया है। शारदीय नवरात्र की पंचमी को राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव दंतेवाड़ा पहुंचे। देवी की पूजा अर्चना कर न्योता दिया और लगभग 617 साल से चली आ परंपरा को निभाया गया है।
पहले के जमाने में निमंत्रण चांदी के पत्रक पर लिखा जाता था, लेकिन अब जो पत्र भेंट करते हैं, वो एक चमकीले कपड़े पर लिखा होता है। कपड़ा बेहद पतला होता है। कपड़े पर लिखने के लिए स्याही या कलम का इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि कुमकुम से लिखा जाता है। बताया जाता है कि पत्र मिलने के बाद मां डोली में सवार होकर आती है।
कमलचंद भंजदेव ने कहा कि यह परंपरा सालों पुरानी है। पंचमी के दिन मां दंतेश्वरी को न्योता दिया जाता है। इसे मंगल न्योता कहते है। राजपरिवार का सदस्य होने के नाते मैं एक पत्रक लेकर आता हूं, मां दंतेश्वरी और मां मावली से निवेदन करता हूं कि वे बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जगदलपुर आएं। जब वे आएंगी तो मैं उनकी पूजा-अर्चना करूंगा, उनका स्वागत करूंगा। कमलचंद भंजदेव के मुताबिक, पहले माता को सलामी दी जाती है।
फिर माता को विराजमान करवाया जाता है। इसके बाद जिया बाबा खबर करते हैं कि डोली आ गई है और आपको वहां आना है। उसी दिन जोगी उठाई की भी रस्म होती है। बस्तर के सभी देवी-देवताओं (देव विग्रह) के साथ में वहां पहुंचता हूं। माता का पूरे सम्मान पूर्वक स्वागत करता हूं।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles