WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत 02 लाख के एक ईनामी नक्सली को किया गया गिरफ्तार..*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, सुकमा/जगदलपुर बस्तर,20 अगस्त 2025*

जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य मुखबिर के आसूचना पर दिनांक 19.08.2025 को थाना जगरगुण्डा से तोमेश वर्मा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगरगुंडा के हमराह जिला बल एवं कैम्प कौन कुंदेड़ से सीआरपीएफ निरीक्षक गौतम कुमार के हमराह यंग प्लाटून 165 वाहिनी सीआरपीएफ का बल की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन/नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु ग्राम चिमलीपेंटा व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम चिमलीपेंटा की घेराबंदी कर 01 फरार चल रहे नक्सली को पकड़ा गया। पकड़ा गया नक्सली से पूछताछ करने पर अपना नाम तेलाम बुधरा पिता तेलाम जोगा (मिलिशिया कमाण्डर ईनामी 02 लाख) उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी कमारपारा चिमलीपेंटा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ.ग.) का होना तथा नक्सली संगठन में उपरोक्त पद पर कार्य करना बताया गया। गहन पूछताछ करने पर दिनांक 25.02.2023 को पुलिस गस्त पार्टी पर हमला कर 03 शहीद जवानों के हथियार को लूटने एवं दिनांक 03.11.2024 को जगरगुण्डा के साप्तहिक बाजार सुरक्षा प्रबंध में लगे सुरक्षा बलों पर हमला कर 02 जवानों को गंभीर रूप से घायल कर उनके हथियारों को लूटकर ले जाने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल रहना स्वीकार किया गया। घटनाओं के संबंध में जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 02/2023 धारा 147, 148, 149, 307, 396, 120(बी) 25, 27, आर्म्स एक्ट, 3, 4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 38, 39 वि.वि. कि. नि.अधि. एवं 29/2024 धारा 190, 191, 61, 310 भारतीय न्याय संहिता, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 38, 39 विधि विरूद्ध क्रिया कलाप अधिनियम के तहत पूर्व से प्रकरण पंजीबद्ध है। उपरोक्त घटनाओं में नक्सली आरोपी के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 19.08.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर जेला भेजा गया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles