WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*षड़यंत्र रचकर हत्या करने के लिये साजीश रचने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

जमीन विवाद के चलते प्रार्थी के चचेरा भाई ही दिया हत्या करने के लिये 60 हजार रूपये।

आरोपी मो. मजहर अली खान पूर्व में भी जिला दुर्ग एवं थाना कोतवाली कोण्डागांव से कई मामलों में जा चुका है जेल।

नाम आरोपी- 01. मो. मजहर अली खान पिता मो0 खलील उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम दहिकोंगा
स्थाई पता केलाबाड़ी दुर्ग वार्ड 41 शास्त्री चौक थाना जिला दुर्ग (छ0ग0)।
02. राज कुमार बघेल पिता दासु राम बघेल उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम दहिकोंगा।

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 21 अगस्त 2025*

जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक श्री वाय. अक्षय कुमार भा0पु0से0 के निर्देशन में व अति0 पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के नेतृत्व में षड़यंत्र रचकर हत्या करने की साजीश रचने वाले 02 आरोपीयो को किया गिरफ्तार।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.08.2025 को चोरी संबंधी मामलों में संदेही मो. मजहर अली खान को अभिरक्षा में लेकर थाना कोण्डागांव एवं सायबर की संयुक्त टीम के द्वारा पूछताछ किया जा रहा था एवं संदेही का मोबाईल चेक किया गया जिसमें संदेही मो. मजहर अली खान के मोबाईल में दहिकोंगा निवासी राजकुमार बघेल के साथ मोबाईल चेट में इनके चचेरा भाई कंवल सिंह बघेल पेसे से वकील की षड़यंत्र पूर्वक हत्या की साजिश रचने की जानकारी प्राप्त होने पर राज कुमार बघेल एवं मो0 मजहर अली खान को तलब कर बारिकी से पूछताछ करने पर राज कुमार बघेल ने बताया कि इसके चचेरा भाई कंवल सिंह बघेल के साथ सन् 2021 से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है एवं प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी राजकुमार बघेल जमीन संबंधी मामले को लेकर अपने चचेरा भाई कंवल सिंह बघेल का हत्या कराना चाहता था एवं इसके लिये आरोपी मो. अजहर अली खान को 60 हजार रूपये दिये थे एवं षड़यंत्र पूर्वक हत्या करने के लिये दोनो मिलकर साजिश रच रहे थे। प्रार्थी कंवल सिंह बघेल पिता स्व. सुकदास बघेल निवासी मिची पारा दहिकोंगा के रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 284/2025 धारा 61(2), 55 बीएनएस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं दोनो आरोपियों के विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने एवं अपराध कारित करना स्वीकारने से आज दिनांक 21.08.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोण्डागांव निरीक्षक टामेश्वर चौहान, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, सउनि. राज कुमार कोमरा, प्र.आर. रोहित कोमरा, अजय बघेल, ऋतुराज सिंग, चंदन यादव, अनिल चौरे का विशेष योगदान रहा है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles