Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*कोंडागांव कांग्रेस ने फुका मंत्री केदार कश्यप का पुतला*

*छत्तीसगढ़ सरकार के ग़ालिबाज मंत्री केदार कश्यप का कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पुतला दहन किया गया और इस्तिफे कि मांग कि गयी।*

*पीड़ित द्वारा थाने मे शिकायत दर्ज कराई गयी है जिस पर विधिवत कार्यवाही कि जाये।*

*माँ की गाली देने वाला मंत्री बर्दास्त नहीं किया जायेगा -झुमुकलाल दीवान

माँ की गाली देने वाले मंत्री केदार कश्यप से तत्काल स्तीफा लें विष्णु देव साय- बुधराम नेताम

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 7 सितम्बर 2025*

कोंडागांव- छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप द्वारा चतुर्थ श्रेणी दिव्यांग कर्मचारी को मां की गाली देते हुए मारपीट किया गया कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है और ऐसे गालीबाज मंत्री से स्तिफे की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंत्री केदार कश्यप का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस भवन कोंडागांव से कांग्रेसियों ने पुतला लेकर रैली निकाली और गालीबाज मंत्री केदार कश्यप के मुर्दाबाद के नारों के साथ पुतला दहन करते हुए भाजपा सरकार को जमकर कोसा गया।जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम ने कहा ऐसे गालीबाज मंत्री को पद मे रहने का कोई अधिकार नहीं है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को केदार कश्यप से इस्तीफा लेनी चाहिए।

पूर्व जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ने कहा केदार कश्यप आदतन गालीबाज मंत्री हैं सत्ता के नशे मे मदहोश होकर कई दफे ऐसे कृत्य को अंजाम दे चूके हैं पूर्व मे भी 2018 मे कोंडागांव रेस्ट हॉउस मे जिले के वरिष्ठ अधिकारी और आदिवासी नेता एलमा सर के साथ भी दुर्व्यवहार गाली गलौज कर चुके हैं माँ की गाली देने वाले मंत्री को पद मे बने रहने का कोई अधिकार नहीं बनता कांग्रेस पार्टी केदार कश्यप के इस्तिफे की मांग करती है साथ ही पीड़ित द्वारा थाने मे लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी है जिस पर विधिवत कार्यवाही होनी चाहिए।पुतला दहन के दौरान जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम,पूर्व जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, प्रभारी महामंत्री रितेश पटेल, तरुण गोलछा,सकुर खान,नरेन्द्र देवांगन,संजय करन,हेमा देवांगन, तबस्सुम बानो, लेखनी प्रधान, गुणमती नायक, प्रीति भदौरिया,अनीता पोयाम,भारत देवांगन,श्याम सिँह,उमाकांत सेठिया, रामनाथ नाग,सुखलाल बघेल, भींगू कश्यप,नंदू दीवान, मंडल अध्यक्ष इरशाद खान, योगेंद्र राठौर,निमेंद्र दीवान, सहदेव पोयाम, रविन्द्र दीवान, गीतेश बघेल सहित भारी संख्या मे कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles