WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*कोंडागांव में वूमेन फॉर ट्री योजना का हुआ शुभारंभ*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*स्व सहायता समूह की महिलाएं करेंगी पौधों की देखभाल*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 29 अगस्त 2025*

केंद्र शासन की पहल एवं राज्य शासन के निर्देशों के अनुसार पूरे राज्य में वूमेन फॉर ट्री योजना के अंतर्गत पौधारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। आज नगर पालिका परिषद कोंडागांव में इस योजना का शुभारंभ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी के द्वारा किया गया।
इस योजना के अंतर्गत बँधापारा स्थित ऑडिटोरियम के पास स्विमिंग पूल परिसर एवं आसपास के जगह में पौधारोपण का कार्य शुरू किया गया। योजना का मुख्य उद्देश्य स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ावा देना और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करना है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले। राज्य शासन द्वारा नगर पालिका परिषद कोण्डागांव क्षेत्र में कुल 1000 पौधे रोपित करने हेतु लक्ष्य मिला था जिसके अंतर्गत आज प्रथम दिन ही लगभग 480 पौधों का रोपण किया गया है। राज्य शासन द्वारा इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु 31 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है।
इस योजना का संक्षिप्त विवरण देते हुए विधायक सुश्री उसेण्डी ने बताया कि यह योजना स्व सहायता समूह की महिलाओं को उनकी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है। इस योजना के तहत 2 स्व सहायता समूह का चयन किया गया है जिसमें प्रत्येक समूह में पांच पांच की सदस्यता होगी एवं प्रत्येक समूह को 500 पौधों का रोपण किया जाना है। समूह की प्रत्येक सदस्य को 100 पौधा रोपण करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है साथ ही पौधारोपण के पश्चात 1 वर्ष तक महिलाओं द्वारा इस पौधे की देखभाल की जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को मानदेय के रूप में 08 हजार रूपए की सहयोग राशि भी शासन द्वारा दी जाएगी।
शुभारभ कार्यक्रम के प्रथम दिवस में ही लगभग 480 पौधों को लगा कर लक्ष्य की आधी पूर्ति हो चुकी है, जिसमें फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कोंडागांव के उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी, श्री दीपेश अरोरा, श्री टांकेश्वर पाणिग्रही, नगर पालिका परिषद के समस्त पार्षदगण एवं अधिकारी कर्मचारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थि रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles