WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला एमबीबीएस छात्र का शव,पुलिस कर रही जांच*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, अयोध्या/उत्तरप्रदेश 29 अगस्त 2025*

अयोध्या एमबीबीएस छात्र का शव मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। कम उपस्थिति को लेकर विभागाध्यक्ष द्वारा छात्र को फटकार लगाए जाने की चर्चा कैंपस में चल रही है। यूपी के अयोध्या में शुक्रवार दोपहर बाद राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में एमबीबीएस 2024 बैच के छात्र सागर पटेल (22) का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। मृतक छात्र मानसिक रोग से ग्रसित बताया जा रहा है। उसका इलाज शंकरगढ़ स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां से चल रहा था।

मूलरूप से जौनपुर के मछली शहर तहसील क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर निवासी समर बहादुर पटेल के पुत्र सागर ने बीते वर्ष एमबीबीएस में दाखिला लिया था। एक सितंबर से सागर के प्रोफेशनल एग्जाम शुरू होने वाले हैं। इससे पहले इंप्रूवमेंट परीक्षा चल रही थीं। वह मेडिकल कॉलेज परिसर में ही स्थित छात्रावास में अपने एक सहपाठी के साथ एक कमरे में रहता था।शुक्रवार को उसका सहपाठी क्लास लेने आया था, लेकिन वह नहीं आया। शाम लगभग चार बजे सहपाठी जब हॉस्टल पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो सीढ़ी से चढ़कर अंदर झांका तो पंखा एक तरफ झुका हुआ था। अनहोनी की आशंका में छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को सूचित किया।

दरवाजा तोड़कर लोग अंदर गए

मौके पर प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा अन्य संकाय सदस्यों के साथ पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर लोग अंदर गए तो छात्र का शव पंखे से लटक रहा था। आनन-फानन उसे एंबुलेंस से दर्शननगर स्थित अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि मृतक के बैच के लगभग 15 छात्रों से पूछताछ की गई है। उन लोगों का कहना है कि छात्र मानसिक रूप से बीमार रहता था, जिसका इलाज चल रहा था। वह क्लास कम अटेंड करता था। ज्यादातर समय ऑनलाइन कक्षाओं और जिम में व्यतीत करता था। एक सितंबर से चलने वाली परीक्षाओं को लेकर वह काफी चिंतित था। इसलिए आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। उनसे पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में खोला गया कक्ष
घटना के बाद पूराकलंदर पुलिस ने मृतक के कक्ष को सील कर दिया। एफएसएल की टीम की मौजूदगी में देर शाम कक्ष खोला गया। मौके पर मिले कई नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए।

एक विभागाध्यक्ष के फटकारने की चर्चा

मेडिकल कॉलेज के सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले छात्र ने एक विभागाध्यक्ष से अपनी कम उपस्थिति को लेकर चर्चा की थी। उनसे खुद को परीक्षाओं में सम्मिलित होने देने की अनुमति मांगी थी। इस पर उन्होंने छात्र को काफी फटकार भी लगाई थी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि घटना अत्यंत दुखद है। छात्र का इलाज शंकरगढ़ स्थित एक मानसिक रोग विशेषज्ञ की क्लीनिक पर चल रहा था। 13 अगस्त को उसने चिकित्सक से इलाज कराया था और दवाई ली थी। मामले से जिला प्रशासन व शासन को अवगत कराया गया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जो जौनपुर से रवाना हो गए हैं।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles