Breaking
*कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशशिक्षा

*केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव को मिला नवीन भवन की सौगात*

*लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए केशकाल विधायक और कलेक्टर*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 29 जुलाई 2025*

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई शिक्षा नीति की पांचवीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से देशभर के 22 केंद्रीय विद्यालयों के नवीन भवनों का लोकार्पण किया। इसमें कोंडागांव जिले का केंद्रीय विद्यालय भी शामिल रहा।
स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने कोंडागांव के बड़े कनेरा रोड स्थित बंधापारा में नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री टेकाम ने कहा कि जिले में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत की प्रक्रिया उनके कलेक्टर कार्यकाल के दौरान हुई थी और अब विधायक के रूप में उसके नवीन भवन का लोकार्पण करना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह भवन जिले के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह विद्यालय अब पीएम श्री योजना में भी शामिल किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। विधायक ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इस नवीन भवन में उपलब्ध सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाएं, लगन और परिश्रम के साथ अध्ययन करें और जिले, राज्य व देश का नाम रोशन करें।
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने भी विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भवन विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा को एक नई दिशा देगा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने रुचि के क्षेत्रों में पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles