Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जलभराव से निजात दिलाने शहर में 3 करोड़ में बनेगी 10 प्रमुख पुलिया, गोरिया बहार नाला में होगा चैक डेम निर्माण – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव*

*छत्तीसगढ़, आजतक, जगदलपुर 29 जुलाई 2025*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के पहल पर जगदलपुर शहर में विकास की गंगा बह रही है। देवतुल्य जनता की मूलभूत सुविधाओं में विस्तार करते शहर की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग एवं समस्याओं को लेकर गंभीरता से लेते सभी समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने चुनाव में किये वादे के अनुरूप शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का संकल्प लिया था । जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने शहर की महत्वपूर्ण समस्या को गंभीरता से लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उप मुख्यमंत्री अरूण साव ,विजय शर्मा एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा , वित्त मंत्री ओपी चौधरी को पत्र लिखकर शहर के प्रमुख पुलिया निर्माण करने की मांग रखी थी। जिसपर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के शहर के प्रमुख मांग जलभराव की समस्या से बस्तर वासियों को निजात दिलाते शासन ने राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से (SDMF)से 299.58 लाख रुपए की पुलिया निर्माण एवं चेकडैम निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जगदलपुर के विकास एवं प्रमुख समस्या जलभराव से निजात दिलाने के लिए राशि स्वीकृत होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,उप मुख्यमंत्री अरूण साव ,विजय शर्मा एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बताया कि जगदलपुर शहर की मुख्य समस्याओं में सड़क, नाली, पेयजल, विधुत व्यवस्था के साथ जलभराव की समस्या प्रमुख रही है । वर्षो से जनता जलभराव की समस्या से जूझ रही थी। उनकी समस्या को लेकर सजगता के साथ जनता की मांग को लेकर पुलिया निर्माण की मांग रखी गई थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सिरहासार के सामने पुलिया निर्माण के लिए राशि 31.25 लाख रुपए, भंगाराम मंदिर के सामने पुलिया निर्माण हेतु राशि 18.75 लाख रुपए,पावर हाउस के सामने पुलिया निर्माण हेतु राशि 25 लाख रुपए,मोहन नगर गार्डन के सामने पुलिया निर्माण हेतु राशि 12.10 लाख रुपए,पं सुंदर लाल शर्मा वार्ड में अनुसंधान केन्द्र के सामने पुलिया निर्माण हेतु राशि 25 लाख रुपए,कोर्ट चौक के सामने पुलिया निर्माण हेतु राशि 30 लाख रुपए, दामोदर पैट्रोल पंप के पीछे पुलिया निर्माण हेतु राशि 25 लाख रुपए, सनसिटी के अंदर पुलिया निर्माण हेतु राशि 50 लाख रुपए,धरमपुरा रोड पर आईबीसी आफिस के सामने पुलिया निर्माण हेतु राशि 32.50 लाख रुपए, महारानी वार्ड पुरानी स्टेट बैंक कलेक्ट्रेट शाखा के सामने पुलिया निर्माण हेतु राशि 20 लाख रुपए एवं गोरिया बहार नाला में चेकडैम निर्माण कार्य 29.98 लाख रुपए की राशि कुल 299.58 लाख रुपए की राशि स्वीकृत प्राप्त हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि स्वीकृत हुई पुलिया निर्माण से शहर में जलभराव की समस्या से जनता को निजात मिलेगा। वार्ड व सड़क में जलभराव की समस्याओं से जनता को लाभ मिलेगा। अब जलभराव की समस्या नहीं होगें। श्री देव ने कहा कि भाजपा की सरकार में जनता की सभी मूलभूत समस्याओं को लगातार दूर करने का कार्य किया जा रहा है। चरणबद्ध तरीके से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहे हैं। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी सभी जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य होंगे। विकास की रफ्तार लगातार जारी रहेगा। शहरवासियों की जलभराव की प्रमुख समस्या को दूर करने के साथ सड़क का निर्माण भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार प्रदेश का विकास हो रहा है। हमने बनाया है हम ही संवारेंगे की लक्ष्य के साथ हम क्षेत्र की जनता के लिए कार्य कर रहे हैं । अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे हमारा दायित्व है। जिसके लिए हम सजगता के साथ कार्य कर रहे हैं।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles