Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत सक्रिय जगरगुण्डा एरिया कमेटी के 04 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार..*

*छत्तीसगढ़ आजतक, सुकमा/जगदलपुर बस्तर,25 जुलाई 2025*

जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है,इसी तारतम्य में मुखबिर के आसूचना पर दिनांक 23.07.2025 को थाना जगरगुण्डा से तोमेश वर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगरगुण्डा एवं कैम्प बेदरे से सीआरपीएफ निरीक्षक राम प्रसाद के हमराह जिला बल एवं 165 वाहिनी सीआरपीएफ का बल की संयुक्त पार्टी केसो ड्यूटी एवं नक्सल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ग्राम बोडनगुड़ा, बेदरे व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम बोड़नगुड़ा बेदरे को घेराबंदी कर थाना जगरगुण्डा के प्रकरण में फरार चल रहे जगरगुण्डा एरिया कमेटी के सक्रिय 04 नक्सलियों जो क्रमशः (1) तामु जोगा पिता तामु सुकलू (मिलिशिया सदस्य) उम्र 25 वर्ष निवासी बोड़नगुड़ा, बेदरे जिला सुकमा (छ0ग0) (2) पुनेम बुधरा पिता स्व. पुनेम आयतु (मिलिशिया सदस्य) उम्र 24 वर्ष निवासी बोड़नगुड़ा, बेदरे जिला सुकमा (छ0ग0) 03 मड़कम भीमा पिता मड़कम जोगा (मिलिशिया सदस्य) उम्र 23 वर्ष निवासी बोड़नगुड़ा, बेदरे जिला सुकमा (छ0ग0) एवं 04. मिड़ियम आयतु पिता मिडियम पोदिया (मिलिशिया सदस्य) उम्र 24 वर्ष निवासी बोड़नगुड़ा, बेदरे जिला सुकमा (छ0ग0) को पकड़ा गया। पकड़े गये सभी नक्सली थाना जगरगुण्डा के कैम्प बेदरे के पास सुरक्षाबलोें को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी प्लांट करने की घटना में शामिल रहे है। घटना के संबंध में थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 38, 39 विधि विरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 23.07.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर विशेष माननीय न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर जेल भेजा गया।
उक्त घटना में संलिप्ता अन्य नक्सली आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी। अभियान चलाया जा रहा है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles